Saif Ali Khan पर हमले का एक और संदिग्ध छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, मुंबई लाने की तैयारी शुरू

Saif Ali Khan Knife Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में हैं। अब पुलिस ने सैफ पर हमले के मामले में एक और संदिग्ध को अरेस्ट कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि जल्दी ही संदिग्ध को मुंबई लाया जाएगा।

Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। इस बीच अब केस में नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट अपडेट की मानें तो जानकारी मिल रही है कि सैफ अली खान पर हमला मामले में एक और संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से अरेस्ट किया गया है। दुर्ग RPF पोस्ट ने सैफ के हमला मामले में संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने संदिग्ध को मुंबई पुलिस को सौंपने की तैयारी भी कर ली है। सैफ पर हमला करने वाले मामले में सामने आए दूसरे संदिग्ध आरोपी की फोटो News24 पर एक्सक्लूसिव।

मुंबई पुलिस की टीम रवाना 

जानकारी की मानें को कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग RPF पोस्ट ने सैफ अली खान पर हमला मामले में दूसरे संदिग्ध को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है और जल्दी ही मुंबई पुलिस की एक टीम संदिग्ध आरोपी को लेने के लिए पहुंच भी रही है। कहा जा रहा है कि रात करीब 8 बजे तक मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंच सकती है।

Advertisment
Saif Ali Khan Knife Attack Case

Saif Ali Khan Knife Attack Case

सैफ पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस बेहद तेजी से मामले की जांच कर रही है। अब तक पुलिस करीब 50 लोगों से इसके बारे में पूछताछ कर चुकी है। इसके पहले भी पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा था, लेकिन उसका इस केस से कोई लेना-देना नहीं था। मुंबई पुलिस अब दूसरे संदिग्ध को लेने के लिए पहुंच रही है। गौरतलब है कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स चोरी के इरादे से घुसा था।

चोर ने सैफ को मारे चाकू

इस दौरान जब सैफ को इसके बारे में पता लगा तो सैफ ने चोर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर ने सैफ पर ही हमला कर दिया। इस हमले में सैफ घायल हो गए और उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, सैफ अभी ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि सैफ को जल्दी ही अस्पताल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि जिस दूसरे संदिग्ध को पुलिस ने अरेस्ट किया है क्या वो ही इस मामले में आरोपी है या नहीं?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ