सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार के पोते का चैन्नई में कटा चालान, पुलिस ने वसूला इतना जुर्माना

Dhanush’s Son Yatra Fined By Chennai Police: एक्टर धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को लेकर चर्चा में हैं।

Dhanush's Son Yatra

Dhanush's Son Yatra

Dhanush’s Son Yatra Fined By Chennai Police: बॉलीवुड और साउथ एक्टर धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

इस बीच अब अभिनेता धनुष एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चलिए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

धनुष के बेटे का कटा चालान

दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें हैं कि अभिनेता धनुष के बेटे यात्रा ने बिना हेलमेट और लाइसेंस के चेन्नई के सड़कों पर सुपर बाइक चलाते है, जिसके चलते चेन्नई पुलिस ने उनका चालान काटा है। पुलिस ने यात्रा पर रूल तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने के लिए उनसे 1000 रुपये भी वसूले। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। साथ ही यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

2004 में धनुष और ऐश्वर्या ने की थी शादी

वहीं, अगर यात्रा की बात करें तो वो धनुष और ऐश्वर्या का बेटा है। बता दें कि साल 2004 में दोनों ने शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी टूट गई। अपनी शादी के 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या एक-दूसरे से अलग हो गए और बीते साल यानी 2022 में उन्होंने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। हालांकि दोनों ही अपने बच्चों को एक-साथ मिलकर बड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘कैप्टन मिलर’ को लेकर चर्चा में है धनुष 

बता दें कि साउथ एक्टर धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को लेकर चर्चा में है। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस के बीच धनुष की फिल्मों का अलग ही क्रेज रहता है। वहीं, एक्टर की ये फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होने वाली है। अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ