Salman Khan को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक आरोपी अरेस्ट

Salman Khan: अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की साजिश रचने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, मुंबई साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है और एक आरोपी को अरेस्ट किया है।

Salman Khan

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। जी हां, सलमान को लेकर बड़ी खबर है कि एक्टर को जान से मारने की साजिश रचने के मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले सामने आए एक वीडियो में सलमान को जान से मारने की धमकी की बात कही गई थी। वहीं, अब इस मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

मुंबई साउथ साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन

हालिया जानकारी मिली है कि सलमान खान को जान से मारने की साजिश में मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुई एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में सायबर पुलिस ने 506(2), 504, 34 IPC के साथ IT एक्ट 66 (D) के अंतर्गत ये मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं बल्कि जानकारी है कि मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम राजस्थान गई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से बनवारीलाल गुर्जर (25) नाम के व्यक्ति को अरेस्ट किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार दोपहर बाद उसे मुंबई लेकर आया जाएगा।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान को जान से मारने की धमकी

बता दें कि कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था। आरोप है कि कथित वीडियो में सलमान खान को जान से मारने की बात कही गई थी। वहीं, अब इस मामले में मुंबई साउथ साइबर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन

अप्रैल में हुई थी फायरिंग की घटना

अप्रैल के महीने में भी सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी। इस घटना के बाद भाईजान के फैंस घबरा गए थे और लोगों को उनकी चिंता सताने लगी। हालांकि सलमान इस दौरान बेहद कूल रहे और मुंबई पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को अरेस्ट भी किया। पुलिस इस केस में लगातार कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच अभी भी जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ