News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Metro In Dino Trailer Out: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में 4 अलग-अलग लव स्टोरीज दिखाई गई हैं, जो अलग-अलग समस्याओं से जूझ रही हैं। हर किसी की लव स्टोरी में कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है। अब सभी के रिश्तों में क्या-क्या प्रॉब्लम्स हैं? उसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली हैं। 3 मिनट 17 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर दर्शकों को अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें फिल्म में क्या कहानी देखने को मिलेगी।
ये ट्रेलर एक पल के लिए आपको प्यार पर यकीन दिला देगा, तो दूसरे ही पल आपका इश्क से विश्वास उठा देगा। हर उम्र और हर अलग तरह के कपल्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं। एक वक्त पर ये कपल्स प्यार में डूब जाते हैं, लेकिन किसी ना किसी गलती या कारण से बिछड़ भी जाते हैं। ट्रेलर में रोमांस को हार्ट ब्रेक के साथ परोसा गया है। ट्रेलर में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की मॉडर्न लव स्टोरी दिखाई गई है, जो आजकल की जनरेशन की तरह प्यार को लेकर कंफ्यूज हैं।
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की कहानी में कमिटमेंट इश्यूज दिखाए गए हैं। जबकि पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा की कहानी में शादी के बाद चीटिंग दिखाई गई है। ये दोनों शादीशुदा कपल क्या अपने रिश्ते को दूसरा चांस देंगे या नहीं? ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। वहीं, फिल्म में अली फजल और फातिमा सना शेख की शादीशुदा जिंदगी भी तबाह होने वाली है। कहां तो ये दोनों फिल्म में बेबी प्लान कर रहे थे और फिर अचानक एक-दूसरे के किरदार पर शक कर बैठे।
यह भी पढ़ें: कब आएगा Aankhon Ki Gustaakhiyan का टीजर? Vikrant Massey और Shanaya Kapoor का रोमांटिक पोस्टर रिलीज
‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर में एक ही शहर में कई टूटे दिलों की उलझी कहानियां सामने आई हैं। साथ ही फिल्म का म्यूजिक फैंस की उम्मीदें बांध रहा है। आपको बता दें, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के सभी गाने इतने सुपरहिट थे कि आज तक लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल से फैंस को यही उम्मीद है कि पहले की तरह म्यूजिक के मामले में भी मैजिक क्रिएट होगा। अब ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर फैंस को कितना पसंद आएगा? ये तो कुछ ही देर में पता चल जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।