Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Metro In Dino Trailer Release: कन्फ्यूजिंग प्यार, कमिटमेंट का डर; सेकंड चांस और हार्ट ब्रेक की दिखी झलक

Metro In Dino Trailer Out: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का ट्रेलर आ गया है। फिल्म में कई तरह की लव स्टोरीज दिखाई गई हैं। जितनी कहानियां हैं, उन कहानियों में उतनी ही दिक्कतें भी हैं। हर किसी की जिंदगी में एक तूफान की झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 4, 2025 15:00
Metro In Dino
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का ट्रेलर जारी हो गया है। (Photo Credit- YouTube)

Metro In Dino Trailer Out: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में 4 अलग-अलग लव स्टोरीज दिखाई गई हैं, जो अलग-अलग समस्याओं से जूझ रही हैं। हर किसी की लव स्टोरी में कुछ न कुछ गड़बड़ चल रही है। अब सभी के रिश्तों में क्या-क्या प्रॉब्लम्स हैं? उसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली हैं। 3 मिनट 17 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर दर्शकों को अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें फिल्म में क्या कहानी देखने को मिलेगी।

‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर आउट

ये ट्रेलर एक पल के लिए आपको प्यार पर यकीन दिला देगा, तो दूसरे ही पल आपका इश्क से विश्वास उठा देगा। हर उम्र और हर अलग तरह के कपल्स ट्रेलर में दिखाए गए हैं। एक वक्त पर ये कपल्स प्यार में डूब जाते हैं, लेकिन किसी ना किसी गलती या कारण से बिछड़ भी जाते हैं। ट्रेलर में रोमांस को हार्ट ब्रेक के साथ परोसा गया है। ट्रेलर में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की मॉडर्न लव स्टोरी दिखाई गई है, जो आजकल की जनरेशन की तरह प्यार को लेकर कंफ्यूज हैं।

---विज्ञापन---

ट्रेलर में दिखीं 4 अलग-अलग लव स्टोरीज

सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की कहानी में कमिटमेंट इश्यूज दिखाए गए हैं। जबकि पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा की कहानी में शादी के बाद चीटिंग दिखाई गई है। ये दोनों शादीशुदा कपल क्या अपने रिश्ते को दूसरा चांस देंगे या नहीं? ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। वहीं, फिल्म में अली फजल और फातिमा सना शेख की शादीशुदा जिंदगी भी तबाह होने वाली है। कहां तो ये दोनों फिल्म में बेबी प्लान कर रहे थे और फिर अचानक एक-दूसरे के किरदार पर शक कर बैठे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कब आएगा Aankhon Ki Gustaakhiyan का टीजर? Vikrant Massey और Shanaya Kapoor का रोमांटिक पोस्टर रिलीज

कहानी के साथ म्यूजिक पर टिकी फैंस की उम्मीदें

‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर में एक ही शहर में कई टूटे दिलों की उलझी कहानियां सामने आई हैं। साथ ही फिल्म का म्यूजिक फैंस की उम्मीदें बांध रहा है। आपको बता दें, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ के सभी गाने इतने सुपरहिट थे कि आज तक लोग उन्हें सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल से फैंस को यही उम्मीद है कि पहले की तरह म्यूजिक के मामले में भी मैजिक क्रिएट होगा। अब ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर फैंस को कितना पसंद आएगा? ये तो कुछ ही देर में पता चल जाएगा।

First published on: Jun 04, 2025 02:21 PM