Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Priyanka Chopra के करीबी का निधन, नहीं रहे Mannara Chopra के पापा

मन्नारा चोपड़ा के पापा का निधन हो गया है। मन्नारा ने इसकी जानकारी खुद शेयर की है। खबर के सामने आते ही सभी मायूस हो गए और मन्नारा के पापा की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 16, 2025 20:50
Mannara Chopra
मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन। image credit- instagarm

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के घर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा के अंकल और मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है। मन्नारा चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी शेयर की है। जैसे ही खबर सामने आई, तो सभी हैरान और परेशान हो गए। सभी मन्नारा के पापा रमन राय हांडा की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

मन्नारा ने शेयर किया पोस्ट

मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में मन्नारा ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए बताया है कि उनका अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा गया है कि बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि 16 जून को हमारे पापा का निधन हो गया है।

---विज्ञापन---

कहां होगा अंतिम संस्कार?

मन्नारा के पापा के अंतिम संस्कार की बात करें तो रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार श्मशान घाट अंबोली अंधेरी पश्चिम, सीजर रोड, दत्तागुरु नगर, आजाद नगर, अंधेरी पश्चिम, मुंबई, महाराष्ट्र में 18 जून 2025 को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। मन्नारा के परिवार में उनकी मां कामिनी और बहन मिताली हैं। सूत्रों की मानें तो रमन राय बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली है।

Mannara Chopra

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा

वहीं, अगर प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बात करें तो दोनों मन्नारा की कजिन सिस्टर्स हैं। हालांकि, अभी तक प्रियंका और परिणीति दोनों में से किसी ने भी खबर लिखे जाने तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। देखने वाली बात ये भी होगी कि क्या प्रियंका चोपड़ा, रमन राय के अंतिम संस्कार में शामिल होगी या नहीं? गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पीसी इंडिया आई थीं।

सलमान खान के शो में नजर आई थी मन्नारा

वहीं, अगर मन्नारा चोपड़ा की बात करें तो मन्नारा, सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। शो में मन्नारा ने खूब लाइमलाइट चुराई थी और टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, अब अचानक मन्नारा के सिर से पिता का साया उठ गया है और उनके लिए ये वक्त बेहद मुश्किल है। सभी परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के मेकर्स ने अब इस रैपर से किया संपर्क, Salman Khan के शो की अप्रोच लिस्ट में नया नाम

First published on: Jun 16, 2025 08:07 PM