'मौत नू किसी कंट्री द वीजा नहीं लगदा...', AP Dhillon से पहले Lawrence Bishnoi गैंग के निशाने पर कौन?

Lawrence Bishnoi Gang Threat to Singers: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हाल ही में सिंगर एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। हालांकि इसके पहले भी गैंग की तरफ से इस तरह का दावा किया जा चुका है।

Lawrence Bishnoi Gang Threat to Singers

Lawrence Bishnoi Gang Threat to Singers

विज्ञापन

Lawrence Bishnoi Gang Threat to Singers: लॉरेंस बिश्नोई गैंग अक्सर किसी ना किसी मामले में चर्चा में बना रहता है। बीते दिन कनाड़ा स्थित पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई, जिसकी जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर भूचाल-सा आ गया। सिंगर के चाहनेवालों को उनकी चिंता सताने लगी। हालांकि इस फायरिंग के बाद अब एपी ढिल्लों का रिएक्शन आया है और सिंगर ने बताया है कि अब कैसे हालात हैं?

एपी ढिल्लों ने क्या कहा?

अपने घर पर फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने इस घटना पर रिएक्ट किया। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके एक जानकारी दी है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और लिखा है कि I’m safe. My people are safe. Thank you to everyone who reached out. Your support means everything, Peace and love to all. एपी का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने चैन की सांस ली है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से किसी सिंगर पर फायरिंग की गई है। इसके पहले भी गैंग ने कनाड़ा स्थित सिंगर के घर पर फायरिंग की थी।

विज्ञापन
AP Dhillon

AP Dhillon

किसके घर हुई थी फायरिंग?

दरअसल, बीते साल नवंबर के आखिर में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी फायरिंग हुई थी। उस वक्त लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग का दावा किया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया था, जिसमें गिप्पी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी का दावा किया गया था। हालांकि उस वक्त भी सलमान खान का होना ही फायरिंग की वजह बताई गई थी।

AP Dhillon

AP Dhillon

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

बता दें कि जब गिप्पी के घर पर फायरिंग हुई थी, तब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गिप्पी को कहा था कि वैंकुवर के व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है,अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए, तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा, लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता हमसे। इतना ही नहीं बल्कि गैंग की तरफ से ये भी कहा गया था कि तू भी रडार पर आ गया है, अब तुझे पता चलेगा धक्का लगना किसे कहते हैं। किसी भी देश में रह लेना, मौत को वीजा नहीं लेना पड़ता, जहां आने होती है, आ जाती है।

विज्ञापन
LAWRENCE BISHNOI

LAWRENCE BISHNOI

न्यूज24 नहीं लेता जिम्मेदारी

वहीं, अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एपी ढिल्लों की कुछ ऐसी ही चेतावनी दी गई है, जिसमें ढिल्लों को कहा गया है कि औकात में रहो, नहीं तो कुत्ते की मौत मारा जाएगा। हालांकि इन सभी चीजों को लेकर ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है और न्यूज24 भी इस तरह के किसी भी दावे या चीजों की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ