Emergency में किसने निभाया क्या रोल? फिल्म की कहानी ही नहीं 'कास्ट' पर भी 'आपातकाल'

Emergency Cast: एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर रोक लग चुकी है। हर कोई इस फिल्म के बारे में चर्चा कर रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले इसके किरदारों को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।

Kangana Ranaut Film Emergency Controversy

Kangana Ranaut Film Emergency Controversy

विज्ञापन

Emergency Cast: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को अपनी रिलीज से चंद दिन पहले ही बड़ा झटका लगा। फिल्म पर उसकी रिलीज से पहले ही रोक लगा दी गई। ‘इमरजेंसी’ के विवाद पर खूब बवाल हो रहा है। साथ ही कंगना रनौत भी अपनी फिल्म को लेकर बड़े-बड़े बोल-बोल रही हैं। फिल्म को लेकर कंगना को जान से मारने की धमकी भी मिली है। साथ ही फिल्म का एक किरदार ऐसा भी है जिसको लेकर लोग कंफ्यूज हैं। ‘इमरजेंसी’ में किसने क्या रोल निभाया है? आइए जानते हैं…

किसने निभाया किसका रोल?

कंगना रनौत

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अभिनेत्री कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं। इस फिल्म से कंगना के कई लुक सामने आए हैं, जिसमें वो बिल्कुल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह लग रही हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस होने की वजह से फिल्म की ज्यादातर जिम्मेदारी कंगना के कंधों पर है। हालांकि फिल्म पर रिलीज से पहले रोक लगना इसकी कमाई पर भी असर डाल सकता है।

विज्ञापन

विशाख नायर

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में मलायाली एक्टर विशाख नायर भी हैं। फिल्म में विशाख संजय गांधी के रोल में हैं। हालांकि विशाख के किरदार को लेकर बड़ा कंफ्यूजन लोगों को हो रहा है। साथ ही एक्टर को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसकी जानकारी विशाख ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। साथ ही अपने रोल का भी बखान किया था।

श्रेयस तलपड़े

फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अभिनेता श्रेयस तलपड़े भी नजर आने हैं। इस फिल्म में श्रेयस का रोल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर खूब बातें हो रही हैं, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अब फिल्म के सभी किरदार ओझल नजर आते हैं।

फिल्म में और कौन-कौन?

इसके अलावा इस फिल्म में महिमा चौधरी, दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, अनुपम खेर, अधीर भट्ट जैसे कई बड़े कलाकार शामिल है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या फिल्म को रिलीज किया जाएगा या नहीं? बता दें कि इसके पहले भी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। हालांकि कई बार पोस्टपोन होने के बाद फिल्म की फाइनल रिलीज डेट 6 सितंबर थी, लेकिन अब फिल्म पूरी तरह से रोक दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ