Devoleena Bhattacharjee: जानें कौन है टीवी स्टार देवोलीना भट्टाचार्जी का "मिस्टीरियस मैन", जिनसे रचाई शादी, फोटोज वायरल

devoleena bhattacharjee

devoleena bhattacharjee

Devoleena Bhattacharjee Wedding: टीवी जगत की चर्चित सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ फेम ‘गोपी बहू’ यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने शादी करके सबको चौका दिया है।

विज्ञापन

जब उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो ऐसा लगा कि ये देवोलीना की अपकमिंग प्रोजेट से रिलेटेड है, लेकिन ऐसा नहीं, उन्होंने सच में शादी कर ली है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने पति के चहरे से पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन

देखें शादी की तस्वीरें

देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर अपनी शादी की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने पहली बार अपने पति का चेहरा दिखाया है। देवो के पति का नाम शाहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) है, जो उनके जिम ट्रेनर भी हैं। फोटो में शाहनवाज कभी देवो को गोद में उठाते नजर आ रहे हैं तो कभी प्यार से उनका पल्लू खींच रहे हैं। इस फोटो के साथ ही देवोलीना ने खुलकर अपने पति शाहनवाज पर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवो ने पति को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन दिया, ‘और हां गर्व से कह सकती हूं कि मुझे ले लिया गया है और हां शोनू” चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता। आप मेरे दर्द और प्रार्थनाओं का जवाब हो। आई लव यू शोनू। आप सभी को ढेर सारा प्यार। हमें अपनी प्रार्थनाओं में रखें और हमें आर्शीवाद दें। द मिस्टीरियस मैन उर्फ द फेमस #शोनू और तुम सब के जीजा।’ देवोलीना के इस पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोरी है और कुछ ही मिनटों में इसे हजारों लाइक्स मिल गए।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CmLRqfvI7eI/?utm_source=ig_web_copy_link

दोस्तों ने ऐसे दी शुभकामनाएं

वहीं एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और सेलेब्स दोंनो उनको बधाईयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस हेली शाह ने देवोलीना भट्टाचार्जी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह…बधाई देवो। आप दोनों को आशीर्वाद और बधाई।’ दिव्या अग्रवाल ने लिखा है, ‘बधाई हो बेबी।’ इसके अलावा जय भानुशाली, विशाल सिंह और गौतम रोडे समेत कई और सितारे भी एक्ट्रेस को उनके नए सफर पर बधाई देते नजर आए।

विज्ञापन

मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, कपल जल्द ही मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में रिसेप्शन रखा जाएगा। वहीं, सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि कपल अपने हनीमून पर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ