अंग्रेजों को धूल चटाने वाले Arjan Vailly कौन हैं? जिनपर बना है रणबीर कपूर की Animal का गाना

Story Behind Animal Song Arjan Vailly: यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। लेकिन अर्जन वेल्ली गाना कैसे बना और अर्जन वेल्ली कौन हैं, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

Animal Song Arjan Vailly

image credit: social media

Story Behind Animal Song Arjan Vailly: ‘अर्जन वेल्ली ने पैर जोड़ के गंडासी मारी…’ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का गाना ‘अर्जन वेल्ली’ इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने का असली मतलब क्या है? और असली अर्जन वेल्ली कौन हैं? दरअसल फिल्म एनिमल और उसका यह गाना इन दिनों हर किसी पर छाया हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। लेकिन यह गाना कैसे बना और अर्जन वेल्ली (Story Behind Animal Song Arjan Vailly) कौन हैं, चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

कौन थे अर्जन वेल्ली (Who Is Arjan Vailly)

विज्ञापन

गाने का किरदार सिख पंथ के महान योद्धा हरि सिंह नलवा के पुत्र अर्जन वेल्ली पर आधारित हैं। इनका जन्म लुधियाना के पास गांव काउंके में हुआ था। हरि सिंह नलवा महाराजा रंजीत सिंह की खालसा फौज के महान नायक थे और उनकी बहादुरी के चर्चे इतिहास में हैं। वह इतने बहादुर सिंह थे कि उन पर हमला करने वाले एक शेर से लड़ते हुए उसे खंजर से मार दिया था। उनके दो बेटे थे अर्जन सिंह और जवाहर सिंह। दोनों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और उनको धूल चटा दी थी। अर्जुन सिंह (पंजाबी में अर्जन सिंह) पिता के सामान बहादुर थे और उनके चरित्र पर फिल्म में गीत फिल्माया गया है।

विज्ञापन

अर्जन वेल्ली गाना है क्या

विज्ञापन

अर्जन वेल्ली गाने को पॉपुलर पंजाबी आर्टिस्ट भूपिंदर बब्बल ने लिखा और गाया है। इसे ढाडी-वार म्यूजिक स्टाइल में कंपोज किया गया है जिसे गुरू गोविंद सिंह ने मुगलों से लड़ते समय अपने लोगों में साहस पैदा करने के लिए गाया था। यह गाना युद्धघोष जैसा था जो अर्जन सिंह नलवा की वीरता और युद्ध के मैदान में उसके कारनामों को बयां करता है।

विज्ञापन

पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

विज्ञापन

एनिमल के किरदारों की बात करें तो संदीप रेड्‌डी वांगा की निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी समेत कई कलाकार हैं। इस फिल्म ने देशभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ