KKBKKJ Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई सलमान खान की फिल्म, आठवें दिन की कमाई में भारी गिरावट

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Day 11

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Day 11

KKBKKJ Box Office Collection Day 8: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की।

विज्ञापन

वीकेंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है और अब दूसरे वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीद की जा रही है। इस बीच ‘किसी का भाई किसी की जान’ के आठवें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए है, तो चलिए जान लेते है कि सलमान खान की इस फिल्म ने आठवें दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

आठवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को महज 2 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 92.15 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म की कमाई

वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की इस फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.61 करोड़ रहीं। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है। इसके साथ ही मंगलवार यानी पांचवे दिन महज 7.50 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन

छठे दिन सलमान की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म की कमाई में सातवें दिन बहुत गिरावट देखने को मिली है और महज 3.5 करोड़ रुपयों का ही कारोबार किया है। वहीं, फिल्म की आठवें दिन की कमाई भी बहुत निराश करने वाली है।

वीकेंड पर फिल्म की कमाई में हो सकता है उछाल

वहीं, मेकर्स उम्मीद कर रहे कि इस वीकेंड ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है, लेकिन फिल्म की कमाई के रफ्तार को देखते हुए इस वीकेंड 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा छू पाती है या नहीं।

विज्ञापन

फरहाद सामजी ने किया है फिल्म का निर्देशन 

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर है। वहीं, फरहाद सामजी ने फिल्म का निर्देशन किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ