मलाइका-अर्जुन अलग दिखते हुए भी दिल के कितने करीब? वीडियो से मिला हिंट

Arjun Kapoor-Malaika Arora Video: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरें हैं। हाल ही में एक इवेंट में भी दोनों अलग-अलग नजर आए, लेकिन उसी इवेंट का जो वीडियो सामने आया है, वह कुछ और ही कह रहा है।

Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor-Malaika Arora Breakup Rumours: टॉक ऑफ द टाउन में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरें गर्म हैं। बीते कुछ दिन से दोनों के पोस्ट एक-दूसरे से अलग होने का संकेत दे रहे हैं। हाल ही में दोनों एक इवेंट में साथ नजर आए। इस दौरान हर किसी की नजर मलाइका और अर्जुन पर टिकी रही। लोगों ने इस इवेंट में दोनों को देखा और कयास लगाए कि दोनों एक-दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं।

विज्ञापन

जाहिर-सी बात है कि अगर दोनों एक इवेंट में हैं और एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे तो हर किसी को यही लगेगा कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब इसी इवेंट से एक और वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर हर किसी का दिमाग चकरा गया। नहीं समझे न… आइए समझाते हैं कि माजरा क्या है…

विज्ञापन

अलग-अलग नजर आए मलाइका और अर्जुन 

दरअसल, भले ही इस इवेंट में मलाइका और अर्जुन को लोगों ने अलग-अलग नोटिस किया, लेकिन इसी इवेंट से एक और वीडियो सामने आया, जिसमें अर्जुन, मलाइका को प्रोटेक्ट करते नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अर्जुन अपनी लेडी लव का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही मलाइका आती हैं, अर्जुन उन्हें भीड़ से प्रोटेक्ट करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

विज्ञापन

अर्जुन की इस हरकत ने किया कंफ्यूज?

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन का हाथ मलाइका की पीठ को टच भी करता है। इसके बाद दोनों आगे बढ़ जाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद जाहिर है कि अर्जुन अपनी लेडी लव को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। हालांकि दोनों अलग हो गए हैं या साथ-साथ हैं, इसको लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। दोनों में से किसी ने भी अलगाव की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। अब सच्चाई क्या है? यह तो मलाइका और अर्जुन ही जानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

क्यों मिल रहीं अलगाव की खबरों को हवा?

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा स्पेन में छुट्टियां बिताकर आई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई फोटोज शेयर कीं और इन तस्वीरों में लोगों की नजर फोटो में नजर आए मिस्ट्रीमैन पर पड़ी। इन फोटोज के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और लोगों ने कयास लगाए कि अब अर्जुन और मलाइका साथ नहीं हैं। इसके बाद अर्जुन के क्रिप्टिक पोस्ट भी इन खबरों को हवा दे रहे हैं। अब हालिया इवेंट में दोनों का एक-दूसरे को इग्नोर करना भी सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इसी इवेंट में अर्जुन का मलाइका को प्रोटेक्ट करना लोगों को कंफ्यूज कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ