पाकिस्तानी 'डांसिंग डॉल' Kismat Baig कौन? जिन्हें बीच सड़क पर 11 गोलियां मारकर किया छलनी

Kismat Baig: पाकिस्तान की ‘डांसिंग डॉल’, जिनकी बीच सड़क में एक-दो नहीं बल्कि 11 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तानी डांसिंग डॉल की सफलता ही उनकी मौत का कारण बन गई? आइए जानते हैं…

Kismat Baig

Kismat Baig

विज्ञापन

Kismat Baig: हर इंसान अपनी मेहनत के बूते पर वो सब कर लेता है, जिसकी उसको चाह होती है। इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी करता है और दुनिया में अपना नाम बना ही लेती है। हालांकि कई बार ये सफलता ही उसके गले की फांस बन जाती है और नतीजन या तो वो बर्बाद होता है या फिर उसे इस दुनिया को छोड़ना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान की ‘डांसिंग डॉल’ के साथ। जी हां, वही ‘डांसिंग डॉल’ जिसकी बीच सड़क में एक-दो नहीं बल्कि 11 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तानी डांसिंग डॉल की सफलता ही उनकी मौत का कारण बन गई? आइए जानते हैं…

कौन थीं किस्मत बेग?

दरअसल, ये कहानी है उस वक्त की जब साल 1981 में लाहौर के पास स्थित गुजरानवाला के एक गरीब परिवार में एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसका नाम था ‘किस्मत बेग’। किस्मत बेग जब बेहद छोटी थीं, तो उनके पिता इस दुनिया से चल बसे और अपने पीछे छोड़ गए अपनी पत्नी और दो बेटियां। किस्मत घर की बड़ी बेटी थी, तो जाहिर है कि पिता के जाने के बाद घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर आनी थी। जब घर चलाना मुश्किल हुआ, तो किस्मत ने अपनी किस्मत आजमाई और अपने कंधों पर घर की जिम्मेदारी उठाई।

Advertisment
Kismat Baig

Kismat Baig

कुछ ही दिनों में हुईं पॉपुलर

किस्मत जैसा नाम वैसा ही रंग रूप… देखने में चांद सी किस्मत, कत्थई आंखें और कमाल का हुनर भला कैसे पीछे रहता और जब बतौर डांसर किस्मत स्टेज पर उतरीं, तो देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई। कुछ ही दिनों में किस्मत को वो सब मिल गया, जो एक लग्जरी लाइफ में होता है। धीरे-धीरे किस्मत अपनी किस्मत आजमाती रहीं और पॉपुलर होती रहीं। चंद सालों में ही वो इतनी मशहूर हो गई कि हर तरफ उनके पोस्टर तक लगने लगे।

राणा मुजम्मिल से हुई मुलाकात

इसके बाद किस्मत की मुलाकात हुई फैसलाबाद के रईस बिजनेसमैन राणा मुजम्मिल से, जो शो ऑर्गेनाइज करवाने में भी पैसे दिया करते थे। काम का मामला था तो धीरे-धीरे ये मीटिंग बढ़ती गईं और नतीजन वही हुआ, जो अक्सर होता है। जी हां, जैसे-जैसे समय बीता दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। कहा जाता है कि राणा मुजम्मिल, किस्मत बेग को इतना पसंद करते थे कि कभी किस्मत पर अपनी दौलत लुटाने से पीछे नहीं हटे। राणा ने किस्मत को हर वो सुख-सुविधा दी, जिसकी किस्मत को जरूरत थी।

विज्ञापन

राणा और किस्मत हुए अलग

एक्सप्रेस ट्रिब्यूनल की मानें, तो कहा जाता है कि किस्मत और राणा ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी और इस शादी से दोनों के दो बच्चे थे। हालांकि धीरे-धीरे दोनों में अनबन भी शुरू हो गई और नतीजा ये निकला कि दोनों अलग हो गए और अलग रहने लगे। हालांकि इसके बाद भी राणा ने किस्मत को शो के लिए बुलाना नहीं छोड़ा और किस्मत ने शो के लिए हमेशा मना किया। इस दौरान ये भी कहा गया कि किस्मत अपने पर्सनल असिस्टेंट अली भट्ट संग रिलेशन में थी, जिस कदर दोनों हर वक्त साथ में रहते थे, उससे यही लगता था।

Kismat Baig

Kismat Baig

विज्ञापन

मौजूदा डांसर्स भी किस्मत से जलती थीं

किस्मत इतनी पॉपुलर हो गई कि उस समय की मौजूदा डांसर्स का काम ठप होने लगा और इसलिए किस्मत हर किसी की आंख का कांटा भी बन गई। इस वजह से किस्मत के साथ लड़ाई भी होती थी और उन्हें उनके साथ काम करने वाले ही नापंसद करने लगे। नवंबर 2016 की बात है जब कुछ लोगों ने किस्मत का पीछा किया और तबसे ही किस्मत के मन में अजीब-सा डर बैठ गया।

किस्मत की किस्मत पर लगा ब्रेक

इसके बाद आया 23 नवंबर, जब किस्मत लाहौर में पने स्टेज शो में पहुंची थीं। शो खत्म करने के बाद जैसे ही वो घर के लिए निकली, तो कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उनके घर से चंद कदम दूर ही उनकी कार के आगे बाइक लगाकर किस्मत के पैर पकड़कर घसीटते हुए उन्हें कार से बाहर निकाला गया। इस दौरान किस्मत भागना चाहती थीं, लेकिन नहीं भाग सकीं और हमलावरों ने पहले अली भट्ट को जख्मी किया और फिर किस्मत के पैर पर गोली चलाई।

विज्ञापन

11 गोलियां और किस्मत की कहानी खत्म…

किस्मत ने खूब मिन्नतें कीं, लेकिन हमलावरों ने एक के बाद एक गोलियां चलाईं और 11 गोलियां मारकर किस्मत को छोड़ा। इस घटना के बाद किस्मत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किस्मत की किस्मत के पन्ने खत्म हो चुके थे और वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं। पहले कहा गया कि किस्मत से जलने वालों ने ये सब करवाया है, लेकिन बाद में पता लगा कि ये सब राणा मुजम्मिल के कहने पर हुआ है। राणा मुजम्मिल, किस्मत को मारना नहीं चाहता था, बस उन्हें जख्मी करना चाहता था, लेकिन इस घटना में किस्मत की जान चली गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ