Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Karur Stampede Case: करूर भगदड़ हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे विजय, कल होगी मीटिंग

Karur Stampede Case: अभिनेता और टीवीके चीफ विजय की रैली में हुई भगदड़ मामले में नया अपडेट सामने आया है. अब विजय भगदड़ पीड़ितों के परिवार वालों से मिलेंगे. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 26, 2025 15:56
Vijay
Vijay. image credit- social media

Karur Stampede Case: अभिनेता और टीवीके चीफ विजय एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. बीते कुछ ही दिन पहले विजय की रैली में भगदड़ का मामला सामने आया था. इस रैली में हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी. हालांकि, भगदड़ पीड़ितों से अभी तक विजय ने मुलाकात नहीं की है. अब इस पर अपडेट आया है कि विजय कब भगदड़ पीड़ितों से मिलेंगे?

भगदड़ पीड़ितों के परिवार वालों से मिलेंगे विजय

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अभिनेता विजय से मिलने के लिए भगदड़ पीड़ितों के परिवार वालों को चेन्नई ले जाया जा रहा है. टीवीके ने एक रिजॉर्ट में 27 अक्टूबर को इस मीटिंग का आयोजन किया है. जानकारी की मानें तो इस मीटिंग के लिए 50 कमरे बुक किए गए हैं. पीड़ितों के परिवार वालों को बस से चेन्नई लाया जा है.

---विज्ञापन---

27 सितंबर को मची थी भगदड़

अब देखने वाली बात होगी कि इस मीटिंग में क्या होता है? साथ ही विजय इस पर क्या कहेंगे? गौरतलब है कि 27 सितंबर को अभिनेता की रैली में मची भगदड़ में करीब 41 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा 60 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए थे. मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है और सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हुए हैं.

---विज्ञापन---

‘कुशी’ और ‘प्रियमनवाले’

इसके अलावा अगर अभिनेता विजय की बात करें तो उनकी फिल्मों और एक्टिंग के भी लोग दिवाने हैं. एक्टर की फिल्मों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. विजय ने ‘कुशी’ और ‘प्रियमनवाले’ जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी फिल्मों को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है.

एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली

साल 2003 में विजय को ‘थिरुमलाई’ जैसी फिल्मों के बाद एक एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली थी. इसके बाद विजय ने हमेशा एक से बढ़कर एक फिल्म दी और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई. विजय एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं और अपनी पार्टी उन्होंने खुद बनाई है.

यह भी पढ़ें- Dulkar Salman की वो फिल्म, जिसने कमाए 300 करोड़, बजट था सिर्फ 30 करोड़

First published on: Oct 26, 2025 03:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.