Diwali Rangoli Designs: फूलों वाली नहीं बल्कि लक्ष्मी-गणेश और दीपों की रंगोली से सजाएं घर, दिवाली पर बनाएं ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन

Easy Rangoli Designs: दिवाली का मौका हो और घर में रंगोली ना बनाई जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है. यहां आपके लिए रंगोली के बेहद ही खूबसूरत डिजाइन दिए गए हैं जो आपके घर की रौनक बढ़ा देंगे.

Diwali Rangoli Designs

Diwali Rangoli Designs 2025: दीपावली पर इस तर बनाएं रंगोली.

Diwali 2025 Rangoli: दीपावली पर घर को पूरे मनोभाव से सजाया जाता है. एक महीने पहले से ही घर की सफाई तो हो ही जाती है, दिवाली के पांच दिनों में घर को बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार भी किया जाता है. घर का शायद ही कोई कोना होगा जिसे खाली छोड़ा जाता है. ऐसे में रंगोली (Rangoli) बनाना दिवाली की परंपरा भी है और सजावट का हिस्सा भी. यहां आपके लिए दिवाली के बेहद खूबसूरत रंगोली डिजाइन दिए गए हैं. इन फूलों वाली रंगोली, लक्ष्मी-गणेश वाली रंगोली, दीया रंगोली, मोर रंगोली और कोर्नर रंगोली डिजाइन (Corner Rangoli Designs) से आइडिया लेकर आप भी अपने घर-आंगन को सजा सकते हैं. बिना देरी किए देखिए दिवाली रंगोली के बेहद आसान और आकर्षक डिजाइन.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली रंगोली डिजाइन 2025 | Diwali Rangoli Designs 2025

फूलों वाली आसान सी रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस डिजाइन पर नजर डालें. यहां गेंदे के फूलों और दीपों से रंगोली बनाकर तैयार की गई है.

मोर वाली इस रंगोली के क्या कहने. डिजाइन ऐसा है कि देखने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे आपकी.

विज्ञापन

दिवाली की बेहद आकर्षक और आसान रंगोली है यह. एक बार पैटर्न समझ लिया जाए तो इसे बनाना मुश्किल नहीं है.

मां लक्ष्मी वाली यह रंगोली (Lakshmi Rangoli) आपके घर की शोभा बढ़ा देगी. पूजा घर में इस रंगोली को बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

दीपों से सुसज्जित यह रंगोली भी बेहद खूबसूरत है. घर के फर्श पर बनी यह रंगोली अलग-अलग रंगो से बनाई गई है.

लक्ष्मी पूजन के लिए इस रंगोली को तैयार किया जा सकता है. इस बेहद ही खूबसूरत रंगोली को चंद मिनटों में बना सकते हैं आप.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर हुई इस रंगोली को भी आप बना सकते हैं. इस रंगोली में गाय और कमल के फूल बनाए गए हैं और किनारे फूलों और दीपक से सजे हैं.

कमरे के कोर्नर पर बनाई गई यह रंगोली भी बेहद खूबसूरत है. इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है. आप कुछ फूलों से इस रंगोली (Flower Rangoli) को तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

फूलों वाली यह रंगोली बेहद खूबसूरत भी है और इसे बनाना बेहद आसान भी है. आप अपनी इच्छानुसार रंग-बिरंगे फूल चुन सकते हैं.

दिवाली की रात फर्श पर यह रंगोली बनाई जा सकती है. इस खूबसूरत रंगोली को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और यह देखने में बेहद सुंदर लगती है.

विज्ञापन

दिवाली की यह कलरफुल और सिंपल रंगोली (Simple Rangoli Design) अलग-अलग रंगो से बनी है. इसे बनाने पर घर की रौनक बढ़ जाएगी.

बेहद यूनिक सी इस रंगोली (Unique Rangoli) को देखिए. रंगोली का यह डिजाइन बेहद आकर्षक है और इसे घर के बाहर बनाया जाए तो हर किसी की नजर इस रंगोली पर ही टिक जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ