Dulkar Salman की वो फिल्म, जिसने कमाए 300 करोड़, बजट था सिर्फ 30 करोड़

Dulkar salman: ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा है. इस फिल्म के रिलीज होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और बहुत जल्द ये फिल्म ओटीटी पर देखने के लिए अवेलेबल होगी.

Lokah Chapter 1: Chandra

Lokah Chapter 1: Chandra. image credit- youtube

विज्ञापन

Dulkar salman: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ तक फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. इन दिनों ओटीटी का चलन है और ओटीटी पर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और हॉरर कंटेंट की भरमार है. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सीधे ओटीटी पर आती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं, जो पहले थिएटर में रिलीज होती हैं और फिर उन्हें ओटीटी पर रिलीज किया जाता है. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने पहले थिएटर में बवाल काटा और अब ये फिल्म ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने के लिए बेकरार है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’

दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दुलकर सलमान की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ है. इस फिल्म को दुलकर ने प्रोड्यूस किया है और डोमिनिक अरुण फिल्म के डायरेक्टर हैं. फिल्म 31 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर आने के लिए तैयार है. फैंस बेसब्री से इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में हैं.

Advertisment

कई भाषाओं में होगी रिलीज

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है और ये फिल्म मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के बज और इसके क्रेज को देखते हुए इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है.

लेडी सुपरहीरो के रोल में कल्याणी प्रियदर्शन

कल्याणी प्रियदर्शन ने इस फिल्म में बेहद कमाल का काम किया है और लोगों को उनकी ये फिल्म बेहद पसंद आई है. इतना ही नहीं बल्कि साउथ में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब कोई लेडी सुपरहीरो के रोल में नजर आई है और उनकी फिल्म ने इस तरह से धमाका किया है. इस फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो कम बजट की इस फिल्म ने कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

बजट और कलेक्शन

कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ को महज 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं, अगर इसके कलेक्शन पर गौर करें तो इस फिल्म ने लगभग 300 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है, जो इसके बजट से कई गुना ज्यादा है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म ओटीटी पर कैसा परफॉर्म करती है?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ