'अलविदा पापा, फिर मिलेंगे…', सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे का वीडियो वायरल; निधन पर छलके आंसू

Satish Shah Death: सतीश शाह के निधन पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. अब उनके निधन पर उनके ऑनस्क्रीन बेटे ने इमोशनल वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.

Satish shah death sumeet raghavan

सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे का वीडियो वायरल

Satish Shah Death: सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सतीश के फैंस और उनके करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच सतीश शाह के ऑनस्क्रीन बेटे सुमित राघवन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में सतीश शाह के बेटे का किरदार निभाने वाले सुमित अपने ऑनस्क्रीन पिता के निधन की खबर से सदमे में हैं. एक्टर ने वीडियो में बताया है कि सतीश शाह उनके लिए एक फैमिली मेंबर की तरह थे. वीडियो में सतीश शाह के बारे में बातें करते हुए सुमित इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े.

सुमित राघवन ने क्या कहा?

सुमित राघवन ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जो मिनटों में वायरल भी हो गया. सुमित वीडियो में सतीश शाह संग बिताए खूबसूरत पलों को याद करते नजर आ रहे हैं. सुमित कहते हैं, ‘साल 2004 में हमने एक शो किया था और 70 एपिसोड के बाद हमने शो की शूटिंग भी बंद कर दी थी, क्योंकि शो चल नहीं पाया था. लेकिन आज 21 साल बाद भी ये शो लोगों के दिलों पर राज कर रहा है, शो का नाम है साराभाई वर्सेस साराभाई. शो के हर किरदार ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई, हर कोई हमारे किरदारों को अपनी फैमिली से कंपेयर करते हैं. लेकिन सतीश शाह के किरदार इंद्रवदन साराभाई की जगह कोई नहीं ले सकता.’

ऑफस्क्रीन भी थी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग

सुमित ने आगे भावुक होते हुए कहा, ‘ऑनस्क्रीन के साथ-साथ हमारी ऑफस्क्रीन भी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. हम कभी भी बाहर मिलते थे तो एक-दूसरे को किरदारों के नाम से ही बुलाते थे. मैं उनको पापा ही कहता था. साराभाई के सभी फैंस अपनी-अपनी संवेदनाएं भेज रहे हैं, इस फैमिली का बड़ा बेटा होने के नाते मैं सभी की संवेदनाएं स्वीकार करता हूं. और अंत में मैं ये ही बोलना चाहता हूं कि अलविदा पापा, उस पार फिर मिलेंगे. आप हमेशा याद आएंगे.’

सीरियल में कौन-कौन आए थे नजर?

बता दें ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के किरदार आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. सुमित ने सतीश शाह के बड़े बेटे साहिल साराभाई का किरदार निभाया था. वहीं इन दोनों के साथ-साथ इस टीवी सीरियल में रत्ना पाठक शाह, रूपाली गांगुली, राजेश कुमार, देवेन भोजानी और वैभवी उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ