साल में 5 फिल्म करना चाहती हैं लेकिन कर पाती हैं सिर्फ 1, Kareena Kapoor का वर्क लाइफ बैलेंस करने पर छलका दर्द
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Instagram
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Instagram
Kareena Kapoor Khan On Balancing Work Life: करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड की आन बान और शान हैं। उन्होंने जब भी पर्दे पर एंट्री मारी है फैंस सीटी बजने पर मजबूर हो गए। वहीं, एक्ट्रेस अब अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म जाने जां को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुजॉय घोष का डारेक्शन में बनी इस फिल्म में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे एक्टर्स करीना के साथ दिखाई दिए। फिल्म में रोमांस, रिवेंज, धोखा, मर्डर, मिस्ट्री सब सब देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक बयान चर्चाओं में आ गया है। करीना कपूर ने अब अपनी वर्क लाइफ बैलेंस करने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 बच्चों की मां बनने के बाद उनके लिए काम पर फोकस करना इतना आसान नहीं होता। कई मुस्किलो का सामना कर वो फिल्मे करती हैं। जिनका फैंस को अंदाज़ा तक नहीं है। अब हाल ही में खुद उन्होंने अपने इस स्ट्रगल पर बात की है। साथ ही अपने पति सैफ अली खान के सपोर्ट का भी जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सैफ उनके काम और लाइफ को बैलेंस करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं करीना ने क्या-क्या कहा।
‘हमे एक मजबूत दिल की जरूरत है। बहुत सारे सैक्रिफाइस करने पड़ते हैं क्योंकि आप अपने बच्चों के साथ बिताए गए कई पलों को मिस करते हैं। कल की तरह, मैं काम पर थी और तैमूर की तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मैं उसके साथ भी रहना चाहती हूं और काम पर फोकस भी करना चाहती हूं। ऐसे बहुत से सैक्रिफाइस होते हैं जिनके बारे में लोग बात नहीं करते। और एक मजबूत दिमाग और मुझे अपने पति से भी सपोर्ट मिलता है। हालांकि लोग उन स्टाफ से मिलने वाली मदद के बारे में बात करने से बचते हैं, जिनके बिना काम करना मुमकिन नहीं होता।’
करीना ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने पर बात करते हुए कहा कि सच में मेरे पास ढेरो स्क्रिप्ट हैं लेकिन मेरे पास उन्हें पढ़ने का समय नहीं है। मैं एक साल में 5 फिल्में करना चाहती हूं। लेकिन अब ये मेरे लिए मुश्किल है क्योंकि मुझे लगता है कि इस वक्त मेरे दोनों बेटो को मेरी जरूरत है। मैं अपनी लाइफ के इम्पोर्टेन्ट पड़ाव पर हूं, इसलिए हां सैफ और मैं फैसला करते हैं। मैं सभी 5 स्क्रिप्ट्स पर काम करना चाहता हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं ऐसा नहीं कर सकती। मैं जानता हूं कि मैं इस साल सिर्फ एक ही पर काम कर पाऊंगा और शायद अगले साल भी।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: