मदरहुड को लेकर गिल्ट में क्यों हैं Kareena Kapoor? आज भी Bebo को किस बात का अफसोस?

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने हाल ही में मदरहुड को लेकर बात की है। एक्ट्रेस को आज भी किस बात का गिल्ट है। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से एक्ट्रेस अफसोस महूसस करती हैं…

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor, Image credit- instagram

Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इस बीच अब बेबो ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मदरहुड को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि एक वर्किंग वुमेन के लिए कितना मुश्किल होता है सारी चीजों को एक साथ संभालना। आइए जानते हैं कि करीना का इस पर क्या कहना है?

विज्ञापन

मदरहुड को लेकर बोलीं करीना कपूर

ABP नेटवर्क के Ideas of India Summit में करीना कपूर खान ने अपनी मौजूदगी दर्द कराई। इस दौरान बेबो ने मदरहुड को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो भी दूसरी मदर्स की तरह की है। करीना ने बताया कि अपनों दोनों बच्चों से बेहद प्यार करती है और अपने काम और पर्सनल लाइफ को कैसे मैनेज करती हैं। इस दौरान करीना ने काम और मदरहुड पर बात करते हुए कहा कि एक मॉम होने के नाते मुझे भी की तरह के गिल्ट है। जैसे मैं जेह के पहले कॉन्सर्ट में शामिल नहीं हो पाई थी। इस बात का गिल्ट उन्हें आज भी है, वो जानती हैं कि उन्हें वहां होना चाहिए था, लेकिन फिर भी बेबो ने खुद को समझाया और अब जब वह फिर से परफॉर्म करेगा तो वो अपने बच्चे के साथ रहेंगी।

विज्ञापन

मेरे लिए ये बड़ी बात है- करीना

इसके आगे करीना ने कहा कि जेह अभी सिर्फ तीन साल का है और मेरे लिए ये बड़ी बात है कि मैं वहां नहीं जा सकी। मुझे इस बात का गिल्ट है और मेरा बच्चा क्या कर रहा है ये देखने के लिए मुझे वहां होना चाहिए था। करीना ने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि 24 घंटे में उसके साथ नहीं रह सकती, लेकिन काम करना भी जरुरी है और इसके साथ अपनी मां की जिम्मेदारियां निभाना भी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये सब अब तैमूर समझता है।

विज्ञापन

‘द क्रू’ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

बता दें कि करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 29 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है। इस फिल्म में करीना के अलावा तबू और कृति सेनन भी नजर आने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस खूब एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ