Renukaswamy को अश्लील मैसेज भेजने पर उतारा था मौत के घाट, अब एक्टर दर्शन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस मामले में कोर्ट ने एक्टर दर्शन के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में फेमस कन्नड़ एक्टर दर्शन पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। अब एक्टर के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां अभिनेता दर्शन थूगुदीपा ने जिस तरह से रेणुकास्वामी के साथ हैवानियत की सारीं हदें पार की, जिस किसी ने भी हत्या की वो खौफनाक कहानी सुनी वो दंग रह गया। इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक्टर दर्शन की न्यायिक हिरासत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

एक्टर दर्शन की न्यायिक हिरासत बढ़ी

कन्नड़ फिल्म उद्योग के फेमस अभिनेता दर्शन की न्यायिक हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इस बार ये आदेश 3 दिनों के लिए है और इसका असर उनके दोस्तों और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा पर भी पड़ा है। सोमवार को बेंगलुरू की अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए दर्शन की न्यायिक हिरासत 3 दिनों तक आगे बढ़ा दी है। पिछले दिनों बेंगलुरू की अदालत ने दर्शन थूगुदीपा, पवित्रा गौड़ा और बाकी 15 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी। आपको बता दें एक्टर दर्शन 11 जून को अपनी गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक हिरासत में हैं।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल ये मामला 9 जून का है, जब 33 वर्षीय ऑटो ड्राइवर और एक्टर दर्शन के फैन, रेणुकास्वामी की लाश बेंगलुरू में एक स्टॉर्मवॉटर ड्रेन के पास मिली थी। पुलिस के मुताबिक, रेणुकास्वामी का अपहरण और हत्या एक गैंग द्वारा की गई थी, जिसने पवित्रा गौड़ा के आदेश पर ये कदम उठाया था। आरोप है कि रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजे थे।

रेणुकास्वामी को बुरी तरह से पीटा गया

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक रेणुकास्वामी को बुरी तरह से पीटा गया और बिजली के झटके दिए गए थे। उनकी शरीर पर कई खरोचें, एक गायब कान और फटे हुए अंग भी पाए गए थे। पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि दर्शन इस मामले में सीधे तौर पर शामिल थे और उन्होंने रेणुकास्वामी को बुरी तरह से पीटा था।

4 सितंबर को बेंगलुरू पुलिस ने 17 आरोपियों के खिलाफ 3991 पेज का चार्जशीट पेश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पवित्रा गौड़ा, जो मेन आरोपी हैं उन्होंने ही रेणुकास्वामी की हत्या का पूरा प्लान बनाया था।

रेणुकास्वामी के माता-पिता ने लगाई गुहार

रेणुकास्वामी के माता-पिता लगातार अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उनके पिता ने पिछले दिनों मर्डर की बाद की तस्वीरों के वायरल होने के बाद कहा कि वो तस्वीरें देखने के बाद बस इतना कह सकते हैं कि उनके बेटे के साथ बहुत ज्यादा टॉर्चर हुआ है। सब कुछ देखने के बाद उनके पास कहने के लिए शब्द ही नहीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ