Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

मशहूर सिंगर ने रोते हुए शेयर की अपनी तस्वीरें, पोस्ट देख घबराए फैंस; क्या है माजरा?

Justin Bieber Cryptic Post: एक मशहूर सिंगर का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस सिंगर ने अब रोते हुए अपनी तस्वीरेंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सिंगर की आंखों में आंसू देख फैंस बुरी तरह से डर गए हैं। अब उन्हें हुआ क्या है और वो सोशल मीडिया पर इस फोटो के जरिए क्या कहना चाहते हैं चलिए जानते हैं।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Apr 28, 2024 13:46
Justin Bieber Cryptic Post
Justin Bieber ने क्यों रोते हुए शेयर की तस्वीरें?

Justin Bieber Cryptic Post: सोशल मीडिया इन दिनों सेलिब्रिटीज और फैंस के बीच एक जरिया बन गया है जहां वो एक-दूसरे से अपने दिल की बात शेयर कर पाते हैं। ऐसे में फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालते रहते हैं। इसी बीच अब मशहूर सिंगर का लेटेस्ट पोस्ट फैंस की बेचैनी बढ़ा रहा है। फैंस अब सिंगर को लेकर चिंता करते दिख रहे हैं। सभी को उनकी मेन्टल हेल्थ को लेकर फिक्र हो रही है। हो भी क्यों न अब सिंगर ने अपने अकाउंट से अपनी 2 रोते हुए तस्वीरें जो शेयर कर दी हैं।

क्यों रो रहे जस्टिन बीबर?

दरअसल, जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने आज सुबह ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन 2 फोटोज में वो रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों से आंसू बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब अचानक उन्हें क्या हुआ, वो इतने इमोशनल क्यों हो गए हैं और सोशल मीडिया पर वो ये तस्वीरें शेयर कर क्या कहना चाहते हैं, ये सोच-सोचकर उनके फैंस घबराए हुए हैं। सभी को जस्टिन बीबर की चिंता हो रही है।

---विज्ञापन---

क्या तनाव में हैं सिंगर?

कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर अब ऐसी भी बातें कर रहे हैं कि कहीं सिंगर किसी मुश्किल में तो नहीं हैं या फिर उन्हें किसी चीज का तनाव तो नहीं हो गया। अब उनके चाहने वाले इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसे कयास लगा रहे हैं कि जस्टिन बीबर मदद मांग रहे हैं। इस पोस्ट को उनकी मेन्टल हेल्थ से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें, इसके अलावा उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। जिन लोगों को वो पसंद करते हैं सिंगर ने उनकी फोटोज को भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: पैंट की जिप बंद करना भूलीं Urfi Javed, देशभर में वायरल हो गया एक्ट्रेस का Oops मोमेंट वाला वीडियो

पत्नी का रिएक्शन आया सामने

अब वो अचानक इस तरह के क्रिप्टिक पोस्ट क्यों शेयर कर रहे हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन उनके सभी चाहने वाले इस वक्त उन्हें लेकर परेशन हैं। ऐसे में सभी कमेंट्स में उनसे सवाल करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘रो मत, नहीं तो मैं भी रो दूंगी।’ एक फैन बोला, ‘सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ एक फैन ने कहा, ‘कृपया कोई उन्हें यात्रा से वापस ले आओ।’ किसी ने सवाल किया, ‘क्या यह कोई संकेत है?’ वहीं, उनकी पत्नी का भी इस पोस्ट पर कमेंट सामने आया है। उन्होंने लिखा, ‘रोते हुए सुंदर लगते हो।’

First published on: Apr 28, 2024 01:46 PM

संबंधित खबरें