Netflix पर जमकर देखी जा रही 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म, 5 Oscar जीतकर रचा था इतिहास

ओटीटी पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म धमाल मचा रही है, जिसे हर कोई देखने का प्लान बना रहा है. अगर आप भी ओटीटी पर इन दिनों कोई बढ़िया फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो मूवी आपके लिए बेस्ट होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Anora
1 / 5

आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे इन दिनों लोग काफी ज्यादा सर्च कर रहे है, तो आप इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी को आईएमडीबी पर शानदार रेटिंग दी गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस फिल्म ने 10-20 नहीं बल्कि अलग-अलग कैटेगरी में 154 अवॉर्ड अपने नाम किया है. इस मूवी की कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक सब बेहद दमदार है.

विज्ञापन

अनोरा फिल्म

अनोरा फिल्म2 / 5

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'अनोरा' है. यह फिल्म साल 2024 में रिलीज की गई थी, जो एक अमेरिकी डार्क कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा मूवी है. इस फिल्म को दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. अनोरा मूवी को फेमस फिल्ममेकर शॉन बेकर के निर्देशन में तैयार किया गया था. इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था.

विज्ञापन

अनोरा फिल्म की कहानी

अनोरा फिल्म की कहानी3 / 5

'अनोरा' फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक बार में काम करती हुई है. लेकिन इस लड़की की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उस लड़की की मुलाकात एक बेहद अमीर लड़के से होती है. इतना ही नहीं दोनों के बीच प्यार भी हो जाता है और दोनों शादी करने का फैसला भी कर लेते हैं.

अनोरा फिल्म ओटीटी रिलीज

अनोरा फिल्म ओटीटी रिलीज4 / 5

हालांकि, दोनों की शादी के बाद फिल्म की कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है, जो दर्शकों को हैरान कर देता है. घबराइए नहीं हम आपको मूवी का स्पॉइलर नहीं बताएंगे. वरना आपको फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा. IMDb के अनुसार इस फिल्म ने 154 अवॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें से 5 ऑस्कर अवॉर्ड्स भी शामिल है.

विज्ञापन

अनोरा कहां देखें?

अनोरा कहां देखें?5 / 5

आपको बता दें कि फिल्म 'अनोरा' को बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले,  बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर  जैसी कैटेगरी के लिए अवॉर्ड दिए गए हैं. आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे आप देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन