---विज्ञापन---

Sanam Teri Kasam ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी

Sanam Teri Kasam Box Office Record: हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम जब से फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से ही एक के बाद एक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है।

Sanam Teri Kasam Box Office Record: बॉलीवुड में इन दिनों री-रिलीज का चलन तेजी से बढ़ रहा है और हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाया है। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, पहले बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन अब इसे दर्शकों से ऐसा प्यार मिल रहा है कि इसके कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

महज 3 दिन में पिछले कलेक्शन को छोड़ा पीछे 

साल 2016 में रिलीज हुई इस रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब परफॉर्म किया था। हालांकि फिल्म की कहानी अच्छी थी लेकिन ज्यादा ऑडियंस तक ये पहुंच नहीं पाई थी। उस वक्त इस फिल्म के साथ ‘सनम रे’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का ज्यादा प्यार मिला था। इसलिए ये फिल्म कहीं ना कहीं ज्यादा लोगों तक ही पहुंच नहीं पाई थी लेकिन अब फिल्म ने महज 3 दिन में करीब 14 करोड़ की कमाई कर ली है और अपने पहली बार रिलीज होने पर मिले कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। ऐसा करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है।

---विज्ञापन---

जी हां, साल 25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने साल 2016 में सिर्फ 8 से 9 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो वाकई काफी कम नंबर था। इसलिए इस फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया था। हालांकि अब फिल्म ने दोबारा रिलीज होकर ये साबित कर दिया कि उस वक्त अगर ज्यादा स्क्रीन्स या फिर ऑडियंस इस फिल्म को मिली होती तो फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म कर सकती थी।

टिकट बुकिंग में भी नया रिकॉर्ड

कोइमोई डेटा के मुताबिक सनम तेरी कसम की फिर से रिलीज ने पहले शनिवार को BookMyShow पर 1,57,000 बुकिंग्स हासिल की। साल 2025 में ये दूसरी फिल्मों के मुकाबले दूसरी सबसे ज्यादा टिकट बिक्री है। पहले नंबर पर अक्षय कुमार की स्काई फोर्स है, जिसे BookMyShow पर 2,99,000 बुकिंग्स मिलीं। तीसरे स्थान पर देवा है, जिसमें 1,00,000 बुकिंग्स हुईं, जबकि रणबीर कपूर की ये जवानी है दीवानी फिर से रिलीज के साथ चौथे स्थान पर रही, जिसमें 98,000 बुकिंग्स हुईं।

---विज्ञापन---

नई रिलीज फिल्मों को भी छोड़ा पीछे 

सनम तेरी कसम का क्रेज इनदिनों जोरों-शोरों से देखने को मिल रहा है। इसी बीच फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बनाते हुए नई रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा को अब तक 3 दिनों में 4.45 करोड़ का कलेक्शन मिला है, वहीं बैडएस रवि कुमार ने 3 दिन में 6.15 करोड़ का बिजनेस किया है। यानी सनम तेरी कसम ने कमाई के मामले में इन दोनों ही फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam BO Collection: 9 साल पुरानी फिल्म ने देशभर में मचाई धूम, 3 दिन में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2025 10:05 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola