Harbhajan Singh Video: स्टार क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। क्रिकेटर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हरभजन अक्सर ही अपनी पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) के साथ फनी वीडियो साझा करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं तुझसे दुखी’

विज्ञापन

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रही है। दरअसल इस वीडियो में हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा संग नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर फनी अंदाज में शायरी बोलते दिखाई दे रहे हैं। हरभजन गीता को कहते हैं कि, ‘तू मेरी चंद्रमुखी मैं तेरा सूरजमुखी’ इसके आगे गीता बसरा शायरी पूरी करते हुए बोलती हैं कि ‘मैं तुझसे दुखी तू मुझसे दुखी।’

‘तुम अपनी जबान कटवा लो’

विज्ञापन

इस लाइन के बाद हरभजन सिंह बात को खत्म करते हुए बोलते है कि, ‘तुम अपनी जबान कटवा लो तुम भी सुखी मैं भी सुखी’। हरभजन सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। इसी कड़ी में गीता बसरा के साथ हरभजन सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन

दूसरे वीडियो में क्रिकेटर की पत्नी उनसे कहती नजर आ रही हैं कि, ‘सुनो जी मुझे डॉक्टर ने मुझे 1 महीना आराम करने को कहा है, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, लंदन, तो आप मुझे कहां लेकर जा रहे हो? यह सुनकर हरभजन सिंह कहते हैं कि दूसरे डॉक्टर के पास। हरभजन सिंह का पत्नी के साथ मजाकिया अंदाज यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। हरभजन के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ