Game Changer को दूसरे ही दिन तगड़ा झटका, Fateh की भी फूली सासें, क्या रही फिल्म की कमाई?

Game Changer, Fateh Day 2 Box Office Collection (early estimates): साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कमाई…

Game Changer, Fateh

Game Changer, Fateh

विज्ञापन

Game Changer, Fateh Day 2 Box Office Collection (early estimates): साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्में 10 जनवरी को थिएटर में आई, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों का जबरदस्त टकराव हुआ और इस टक्कर का असर दोनों ही फिल्मों की कमाई पर भी नजर आ रहा है। दोनों फिल्मों को टिकट खिड़की पर आए दो दिन हो गए है और इस बीच इनका दूसरी दिन का कलेक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की है?

दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई के मुकाबले दूसरे दिन की कमाई में बड़ी गिरावट आई है। ‘गेम चेंजर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 51 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, इस फिल्म ने फिर भी दूसरे ही दिन टोटल 71.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ अगर सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ की बात करें तो ‘फतेह’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 1.78 करोड़ की कमाई की है, जो उम्मीद से भी बेहद कम है।

विज्ञापन

10 तारीख को रिलीज हुई थी फिल्में 

इसके अलावा अगर ‘फतेह’ की पहले दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन भी 2.4 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 4.18 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है। दोनों फिल्में 10 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, ऐसे में इनकी टक्कर का असर इनके कलेक्शन पर साफ देखा जा सकता है।

फिल्म ‘इमरजेंसी’

हालांकि, संडे को भी दोनों फिल्मों से मेकर्स और फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि संडे को ये फिल्में कितनी कमाई कर पाती है? इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इन दोनों फिल्मों के लिए कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी आने वाली है। जी हां, अब ये भी देखने वाली बात होगी कि ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का इन फिल्मों पर असर होता है या फिर ये दोनों ही फिल्में ‘इमरजेंसी’ पर भारी पड़ती नजर आएंगी।

17 जनवरी 2025 को होगी रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। गौरतलब है कि ये फिल्म बीते साल यानी 2024 में रिलीज की जानी थी, लेकिन फिल्म की रिलीज से कुछ ही समय पहले इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी नहीं थी और अब बोर्ड की शर्तों पर फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ