Gadar 2 में मचेगा जबरदस्त धमाल, सनी देओल को टक्कर देगा ये खूंखार विलेन
Edited By Niharika Gupta

Gadar 2
Edited By Niharika Gupta

Gadar 2
Gadar 2: सनी देओल अपनी अपकमिंग ड्रामा फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही सकीना और तारा सिंह हर तरफ छा चुके हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म में जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिल रही है। गदर 2 के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल भी मचाना शुरू कर दिया है।
फिल्म रिलीज के पहले ही एक बार फिर गदर 2 एक दिलचस्प मोड़ सामने सामने आया, जिसमें तारा सिंह और सकीना की सुपरहिट लवस्टोरी के बीच एक जबरदस्त विलेन मचाएंगे धमाल है। जी हां, ऐसा माना जा रहा है कि गदर 2 में विलेन का किरदार मनीष वाधवा (Manish Wadhwa) निभा सकते हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी निगेटिव किरदार में दिखे थे। वो सनी देओल की फिल्म का हिस्सा हैं लेकिन यह कंफर्म नहीं किया गया कि वो निगेटिव किरदार में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म के लिए उन्होंने 40 लाख रुपये चार्ज किये हैं।
बता दें कि गदर 2 में एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी जीते के रोल में दिखाई देंगे। ‘गदर 2’ को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा वही हैं, जिन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में जीते का रोल किया था। लेकिन सीक्वल में वह बड़े हो गए हैं। ‘गदर 2’ की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में हुई। लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज को ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय दिखाकर यहां पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था।
दरअसल, ‘गदर-2’ साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वल है। जो इसी साल अगस्त में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर यानी 15 अगस्त 2023 (15 August 2023) को फिल्म रिलीज हो सकती है, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: