Movies Flop in Theatres But Blockbuster On OTT: फिल्म इंडस्ट्री में आज कल ओटीटी का दौर चल रहा है। एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं और फैंस इन फिल्मों को हाथों-हाथ देख भी रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसी फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं जो थिएटर्स में तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही इन फिल्मों ने गदर मचा दिया है। चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में।
आई वॉन्ट टू टॉक (I Want To Talk)
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास नहीं चली थी। ये एक रियल लाइफ इंस्पायर्ड कहानी है, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा को दिखाया गया है जिसे गले का कैंसर होता है और डॉक्टर उसे सिर्फ 100 दिन का समय देते हैं। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आता है, जो दर्शकों को हैरान कर देता है।
सरफिरा (Sarfira)
लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha)
इस लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी शमिल है, जो 2022 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल रही। आमिर खान की इस फिल्म को बॉयकॉट का सामना भी करना पड़ा, लेकिन जब ये फिल्म साल के अंत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई, तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। OTT पर इस फिल्म को सबसे ज्यादा बार देखा गया।
सोन चिड़िया (Sonchiriya)
अभिषेक चौबे की फिल्म ‘सोन चिड़िया’ में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडणेकर और मनोज बाजपेयी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया था। ये फिल्म कोविड महामारी से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि जब ये फिल्म Zee5 पर स्ट्रीम हुई, तो इसे दर्शकों से जबरदस्त सफलता मिली और खूब सराहा गया।










