'जवान' से लेकर 'एनिमल' तक, Filmfare Awards 2024 में रहा इनका दबदबा, देखें लिस्ट

Filmfare Awards 2024: इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड में कई फिल्मों का जलवा रहा है। आइए जानते हैं कि किस क्या अवॉर्ड मिला है।

Filmfare Awards 2024

किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड। फोटो आभार- गूगल

Filmfare Awards 2024: बीते दिन यानी 27 जनवरी, 2024 को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। इस बार गुजरात में इस इवेंट का आयोजन किया गया। सिनेमा से जुड़े हर सितारे को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।

हर बार की तरह इस बार भी इस इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने चार चांद लगाए। साथ ही विनर्स को भी ट्रॉफी से नवाजा गया। आइए आपको बताते हैं कि किसे-किस कैटेगिरी में क्या अवॉर्ड मिला है?

विनर्स की लिस्ट

  • बेस्ट एक्शन- जवान- स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फाकडी और सुनील रोड्रिग्स
  • बेस्ट वीएफएक्स- जवान- रेड चिलीज वीएफएक्स
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- व्हाट झुमका, गणेश आचार्य
  • बेस्ट एडिटिंग- 12वीं फेल- जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- थ्री ऑफ अस- अविनाश अरुण धावरे
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- एनिमल- हर्षवर्द्धन रामेश्वर
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- सैम बहादुर- सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सैम बहादुर- सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- सैम बहादुर- कुणाल शर्मा और एनिमल- सिंक सिनेमा

आज भी होगी विनर्स की घोषणा

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में कई बड़े नाम शामिल है। हालांकि अभी बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर जैसी कैटेगिरी में विनर्स की घोषणा आज यानी 28, जनवरी को की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि इन कैटेगिरी में कैन बाजी मारता है। बता दें कि कई बड़े सितारे इस इवेंट का हिस्सा बने हैं, जिनके वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

क्या है फिल्मफेयर अवॉर्ड?

बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड एक वार्षिक पुरस्कार हैं, जिसे हिंदी सिनेमा में एक्टिंग और तकनीकी सम्मान के लिए दिया जाता है। ये अवॉर्ड समारोह इंडिया के मशहूर फिल्म अवॉर्ड्स में से एक है, जिसका सितारे बेसब्री से इंतजार करते हैं। बता दें कि कुछ विनर्स का नाम अनाउंस हो चुका है और कुछ विनर्स की घोषणा आज भी की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ