क्या पति ने की मशहूर Youtuber की हत्या? हत्या-आत्महत्या के बीच फंसा पेंच

Youtuber Malti Chauhan Death: मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का फांसी के फंदे लटता शव बरामद हुआ है। खबरों के अनुसार मालती चौहान का उनके पति विष्णु चौहान के साथ झगड़ा चल रहा था।

Ramarathnam Sankaran Passes Away

Ramarathnam Sankaran Passes Away

Youtuber Malti Chauhan Death: उत्तर प्रदेश की रहने वाली मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की मौत हो गई है। उनका शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि यह यूट्यूबर मालती चौहान उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर की रहने वाली थी। कहा जा रहा है कि उनकी मौत (Youtuber Malti Chauhan Death) संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।

विज्ञापन

पति से हो रही पूछताछ

विज्ञापन

खबरों के अनुसार मालती चौहान का उनके पति विष्णु चौहान के साथ झगड़ा चल रहा था। ऐसे में पुलिस को उनके पति पर आशंका है। पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर उनके साथ पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मालती के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं उनके परिवार में भी मातम का माहौल छाया है। पोस्टमार्टम हाउस में भी लोगों की काफी भीड़ जमा है।

विज्ञापन

देसी अंदाज से मिली थी पहचान

मालती चौहान काफी समय में वीडियो और रील्स बनाकर मशहूर हो गई थीं। वह अपने पति के साथ यूट्यूब पर वीडियो शेयर करती थीं और इसी से उनको पहचान मिली थी। मालती का देसी अंदाज फैंस के बीच बहुत मशहूर था। मालती भले ही एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई थी।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo

विज्ञापन
malti chauhan

image credit: social media

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि मालती और उनके पति के बीच हाल-फिलहाल में खूब विवाद हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर इस बात की चर्चा हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मालती के पति से पूछताछ जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ