---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News: Sohail Khan के बर्थडे बैश में साथ दिखा ‘खानदान’, भाईजान के स्वैग ने जीता फैंस का दिल

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको टीवी की दुनिया से लेकर फिल्मों की दुनिया तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स मिलेगी.

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Dec 20, 2025 23:54
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News in Hindi: अभिनेता सोहेल खान आज 20 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया. सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं. इस दौरान सलमान खान भी अपने स्वैग में नजर आए. भाईजान का वीडियो लोगों का दिल छू रहा है.

‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने अपने बेटे के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर डब्बू मलिक का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. डब्बू मलिक ने अपने बेटे अमाल के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें डब्बू मलिक अमाल के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ ही डब्बू मलिक ने कैप्शन में लिखा, ‘एक पल में पूरा जीवन.’ अमाल मलिक के फैंस भी इस फोटो पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर ही की थी. साल 1997 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘औजार’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: क्या Avatar 3 पहले ही दिन तोड़ पाई Dhurandhar का रिकॉर्ड? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर ‘अवतार: फायर एंड एश’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. 15वें दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में 15 दिनों में फिल्म ने 483 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने अब तक 737.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
23:53 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Sohail Khan के बर्थडे बैश में साथ दिखा 'खानदान', भाईजान के स्वैग ने जीता फैंस का दिल

अभिनेता सोहेल खान आज 20 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया. सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं. इस दौरान सलमान खान भी अपने स्वैग में नजर आए.

https://www.instagram.com/p/DSfSzaSiuEY/

23:43 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Tere Ishk Mein की सक्सेस पार्टी में Dhanush-Kriti Sanon ने चुराई लाइमलाइट, देखें फोटोज

Tere Ishk Mein Success Party: धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' लोगों को बेहद पसंद आई है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें कई लोग शामिल हुए. देखें फोटोज

22:21 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Nora Fatehi की कार का तगड़ा एक्सीडेंट

Nora Fatehi Accident: मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नोरा का सीटी स्कैन किया. पढ़ें पूरी खबर...

21:22 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Dhurandhar ने ओटीटी पर तोड़ा रिकॉर्ड, करोड़ों में हुई डील

Dhurandhar OTT Deal: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है और ये फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है और इसके ओटीटी पर आने का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है. पढ़ें पूरी खबर...

21:07 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: पुलिस सम्मान के साथ होगा Sreenivasan का अंतिम संस्कार, केरल सरकार ने किया कंफर्म

Sreenivasan Funeral: मशहूर मलयालम एक्टर, फिल्ममेकर और राइटर श्री निवासन के अंतिम संस्कार पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि अभिनेता का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा? पढ़ें पूरी खबर...

19:19 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: राइज एंड फॉल फेम अहाना कुमरा का हुआ एक्सीडेंट

Aahana Kumra Accident: राइज एंड फॉल शो का हिस्सा रहीं अहाना कुमरा की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस खबर के आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि अहाना की हालत कैसी है? पढ़ें पूरी खबर...

19:06 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Celina Jaitly क्या एक्टिंग में कमबैक का बना रही हैं प्लान?

Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग में कमबैक पर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...

17:55 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Sreenivasan की आखिरी फिल्म कब हुई थी रिलीज, क्या था नाम?

Sreenivasan Last Film: मशहूर मलयालम एक्टर, फिल्ममेकर और राइटर श्री निवासन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. आज श्री निवासन का निधन हो गया है. अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. पढ़ें पूरी खबर...

17:00 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Arbaaz Khan ने भी बाकी सेलेब्स को किया फॉलो, पैप्स को बच्ची की फोटो लेने से किया इनकार

अरबाज खान को आज टाउन में स्पॉट किया गया. इस दौरान अरबाज अपनी बेटी और बीवी के साथ नजर आए. जैसे ही पैप्स ने अरबाज को फोटो के लिए तो अरबाज ने बेटी और बीवी की फोटो लेने से इनकार कर दिया.

https://www.instagram.com/p/DSexezIkwXE/

16:52 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Madhuri Dixit की Mrs Deshpande ही नहीं, ये फिल्में भी हैं धांसू

Madhuri Dixit Films: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित अपनी सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. लोगों को एक्ट्रेस की सीरीज बेहद पसंद आ रही है. इस बीच आइए जानते हैं कि माधुरी की उन फिल्मों के बारे में, जो ओटीटी पर मौजूद है और उनमें कमाल का सस्पेंस और थ्रिल है. पढ़ें पूरी खबर...

14:56 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ओटीटी पर एन्जॉय करें गोविंदा की फिल्में

गोविंदा की फिल्में आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इन फिल्मों में दूल्हे राजा, राजा बाबू, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल और कुली नंबर 1 शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

14:33 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने की बेबी बॉय की अनाउंसमेंट

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. सोशल मीडिया पर कपल का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DSeSS0EiH4V/

13:53 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: भाग्यश्री ने शेयर की काशी की फोटोज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने काशी की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बनारस के खाने की फोटो से लेकर बनारस घाट तक की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस की काशी ट्रिप की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

13:00 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' का पोस्टर रिलीज, संपूर्णेश बाबू का दिखा खतरनाक अवतार

संपूर्णेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. पोस्टर पर संपूर्णेश बाबू के किरदार 'बिरयानी' को इंट्रोड्यूज किया गया है. इस पोस्टर में संपूर्णेश बाबू का खतरनाक अवतार देखने को मिला है. फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.

12:12 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: मल्लिका शेरावत के शाही क्रिसमस डिनर की फोटोज वायरल

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस डिनर की फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिसमस डिनर के लिए इनवाइट किया गया था. अब एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSb0OzmDo4p/?utm_source=ig_embed&ig_rid=36825b78-cfd4-45ed-a9d5-16313e2bc7ab&img_index=7

11:29 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज

माधुरी दीक्षित की लेटेस्ट वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में माधुरी दीक्षित ने ग्रे शेड रोल निभाया है, जिसे देखकर ऑडियंस भी हैरान रह गई है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSXBCMXDAdk/

11:06 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: संजीदा शेख का बर्थडे आज

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. टीवी सीरियल्स से ऑडियंस के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में भी नजर आ चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/DSZIKamjIBx/?hl=en&img_index=1

10:02 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का बर्थडे किया सेलिब्रेट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा और अपने पति जहीर इकबाल का बर्थडे सेलिब्रेट किया. जहीर और शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ केक काटा. सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस पूजा रूपारेल ने इन फोटोज और वीडियोज को शेयर किया है.

https://www.instagram.com/reels/DScdPUhiOD6/

09:27 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: साउथ एक्टर श्रीनिवासन का हुआ निधन

साउथ के दिग्गज एक्टर श्रीनिवासन का 69 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं एक्टर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:08 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: पायल गेमिंग की डीपफेक वीडियो मामले में दर्ज हुई FIR

यूट्यूबर पायल गेमिंग ने डीपफेक मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है. महाराष्ट्र साइबर विभाग ने एफआईआर दर्ज करते हुए बयान जारी कर कहा है कि पायल की वीडियो फर्जी ही थी और जिन्होंने भी ये काम किया है उन पर शिकंजा कसा जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSdANDBjfdj/?hl=en&img_index=1

08:24 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. 15वें दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में 15 दिनों में फिल्म ने 483 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने अब तक 737.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/

08:00 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'अवतार: फायर एंड एश' ने पहले दिन कितनी की कमाई?

'अवतार: फायर एंड एश' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन 20 करोड़ की कमाई की है. वहीं अब वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

07:17 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सोहेल खान का बर्थडे आज

बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर ही की थी. साल 1997 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘औजार’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.

06:58 (IST) 20 Dec 2025
Entertainment News LIVE: डब्बू मलिक ने अमाल के लिए शेयर किया खास पोस्ट

अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक ने अपने बेटे के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर डब्बू मलिक का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. डब्बू मलिक ने अपने बेटे अमाल के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें डब्बू मलिक अमाल के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DScbE6IDbLK/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a45ec9d8-ed24-487d-b778-ed4bc631ade8

23:38 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Raat Akeli Hai 2 की खास बातें, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म को देखने पर कर देगी मजबूर

फिल्म 'रात अकेली है - द बंसल मर्डर्स' ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है, जिसमें चित्रांगदा सिंह, राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. ये एक बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री वाली सस्पेंस से भरी फिल्म है. जानिए फिल्म के बारे में खास बातें.

22:20 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: B Praak ने फैंस को दी गुड न्यूज, घर में गूंजी किलकारी

सिंगर बी प्राक को लेकर गुड न्यूज सामने आ रही है. उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया है. साथ ही बेटे के नाम का खुलासा भी किया है. पढ़िए पूरी खबर.

21:42 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Shatrughan Sinha को मंजूर नहीं था सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का रिश्ता

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी शुरू से ही चर्चा में रही है. इस पर काफी विवाद भी हुआ. शादी के समय खबर आई थी कि परिवार राजी नहीं है लेकिन बाद में फैमिली ने इसे गलत बताया था. ऐसे में अब खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघन सिन्हा इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. पढ़िए पूरी खबर.

20:56 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' भारत में देगा दस्तक

दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि ये शो भारत में दस्तक देने वाला है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इससे जुड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है. ये शो 60 देशों में सबसे पॉपलुर है, जिसे अब भारत में भी देखा जा सकेगा. इसका पहला पोस्टर भी सभी के सामने आ गया है. फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस शो को अक्षय कुमार होस्ट करेंगे.

https://www.instagram.com/p/DSboJTkiO8R/

20:46 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: Dharmendra को खोने के गम से उबर नहीं पा रहीं ईशा देओल

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ. वह 89 साल के थे. उनके निधन को 25 दिन का वक्त हो चुका है. परिवार उन्हें खोने के गम से उबर नहीं पा रहा. बीते दिनों सनी देओल को रोते हुए देखा गया था. ऐसे में अब ईशा देओल ने पापा को यादकर आंसू बहाए हैं. पढ़िए पूरी खबर.

19:32 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: रणदीप हुड्डा की वाइफ झेल चुकीं मिस कैरेज का दर्द

रणदीप हुड्डा और उनकी वाइफ लिन लैशराम अपने पहले बच्चे की एक्साइटमेंट को लेकर चर्चा में हैं. लिन लैशराम पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं. ऐसे में अब उन्होंने बताया कि वह मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं. वह फिजिकली, मेंटली और इमोशनली हर तरह के बदलाव को देख रही हैं. लेकिन उन्हें डर भी सता रहा है. क्योंकि वह मिसकैरेज झेल चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/DSb6KIIklnS/

19:16 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 4 मिनट का भोजपुरी वो इकलौता सॉन्ग, जो 40,000 में बनकर हुआ था तैयार

आज आपको भोजपुरी के उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे पवन सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया था और इस 4 मिनट के गाने के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है. ये भोजपुरी का इकलौता गाना है, जिसे 2.5 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. पढ़िए पूरी खबर.

18:33 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: '3 इडियट्स' के सीक्वल से उठा पर्दा!

आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल को चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि इसका सीक्वल कंफर्म हो गया है, जिस पर काम 2026 में शुरू होगा. इससे पहले सीक्वल के टेंपरेरी टाइटल से पर्दा उठ गया है. बताया जा रहा है कि '3 इडियट्स' के सीक्वल में एक और नए लीड एक्टर की एंट्री हो सकती है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि इस पर काम चल रहा है और इसका टैंटेटिव टाइटल '4 इडियट्स' है. मेकर्स चौथे इडियट्स की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

18:14 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ऋतिक रोशन ने संतला देवी मंदिर

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने संतला देवी मंदिर में किए दर्शन, और मंदिर की पहाड़ियों पर ट्रेकिंग भी की.

https://www.instagram.com/p/DSZ1428iHtf/?img_index=1

18:00 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: राजकुमार हिरानी की ‘पीके’ के 11 साल पूरे होने का जश्न!

राजकुमार हिरानी की ‘पीके’ की रिलीज को 11 साल हो गए है. इसमें आमिर खान के साथ सुशांत सिंह और संजय दत्त जैस स्टार्स भी हैं. फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में दिखता है कि संजय दत्त ने इस किरदार को कितनी खूबसूरती से निभाया.

https://www.youtube.com/watch?v=XVOaqQr0sGg

17:44 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' की आंधी में कमाल दिखा पाएगी कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की जोड़ी?

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ूी सिनेमाघरों में हिट रही है. ऐसे में अब दोनों दूसरी बार स्क्रीन पर साथ में नजर आने वाले हैं. दोनों स्टार्स फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. पढ़िए पूरी खबर.

17:02 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: प्रेग्नेंट हैं 'खुदा हाफिज' एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय

'खुदा हाफिज' एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय पिछले साल ही अभिषेक पाठक से शादी की थी. ऐसे में अब अभिनेत्री ने गुड न्यूज दी है. वह पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी है.

https://www.instagram.com/p/DScUakYEgcr/?img_index=3

16:58 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों को शादीशुदा लिबास में देखा जा सकता है. जानिए इसकी सच्चाई.

15:43 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'रक्तांचल सीजन 3' की शूटिंग लखनऊ और वाराणसी में शुरू

'रक्तांचल' का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और अपनी दमदार कहानी, तीखी दुश्मनी और शानदार अभिनय के चलते इसने जल्दी ही दर्शकों के बीच खास जगह बना ली. अब इस सीरीज के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

15:34 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर के घर गूंजी किलकारी

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' फेम सिंगर दीपक ठाकुर को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है कि उनके घर पर किलकारी गूंजी है. वह पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं और पिता बने हैं. पढ़िए पूरी खबर.

13:58 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' के गाने पर निक जोनस ने किया डांस

'धुरंधर' के गाने पर निक जोनस ने जमकर डांस किया है. फिल्म के शरारत गाने पर निक ने डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSbSxySjYhN/?hl=en

13:19 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: रुपाली गांगुली ने अवॉर्ड सतीश शाह को किया डेडिकेट

रुपाली गांगुली को हाल ही में अनुपमा के लिए अवॉर्ड मिला है. एक्ट्रेस ने अपने इस अवॉर्ड को दिवंगत एक्टर सतीश शाह को डेडिकेट किया है. रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर किए हैं, जो काफी वायरल भी हो रहा हैं.

https://www.instagram.com/p/DSaZBhQDIbC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=9cac106b-da1b-4e2e-9b08-acee47d4b659

12:35 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: तान्या मित्तल की किचन में है लिफ्ट, दावों को किया कंफर्म

'बिग बॉस 19' फाइनलिस्ट तान्या मित्तल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने घर का टूर कराया है. इसमें तान्या ने अपने किचन में लगी लिफ्ट को भी ऑडियंस को दिखाया. दरअसल तान्या ने बिग बॉस के घर में दावा किया था कि उनकी किचन में लिफ्ट है, जिसके बाद से वो काफी ट्रोल भी हुई थीं.

https://www.instagram.com/reels/DSY-STikTKZ/

12:09 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: भारती सिंह के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी

भारती सिंह दूसरी बार मम्मी बन गई हैं. लाफ्टर क्वीन ने बेटे को जन्म दिया है. भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने दूसरे बेटे के आने से काफी खुश हैं. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRrnd-qCDKh/?img_index=1

11:20 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: हॉलीवुड एक्टर विलियम रश का हुआ निधन

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विलियम रश का 31 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर की मौत की जानकारी उनकी सुपरस्टार मां डेबी रश ने खुद दी है. पढ़िए पूरी खबर

10:47 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: सुष्मिता सेन ने अपने पापा के लिए लिखा स्पेशल नोट

सुष्मिता सेन ने अपने पिता शुबीर सेन को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता शुबीर केक कट करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर किया है और ये काफी वायरल भी हो रहा है.

https://www.instagram.com/reels/DSbHcr1iDtm/

10:10 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: विक्की जैन ने अंकिता के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट

अंकिता लोखंडे के बर्थडे पर उनके पति विक्की जैन ने रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है. विक्की ने अंकिता के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DSbQtViAsPn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=66dbb170-2de7-4b04-8f29-bcc53a97cf38

09:47 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: मानव कौल मना रहे अपना 49वां बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर मानव कौल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बारामूला' को ऑडियंस ने काफी प्यार दिया है. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल रही.

https://www.instagram.com/p/DRoulDsjcZU/?img_index=1

09:14 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: राकेश बेदी ने सारा अर्जुन के किस करने वाले वीडियो पर किया रिएक्ट

'धुरंधर' फेम राकेश बेदी चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो सारा अर्जुन को किस करते नजर आ रहे हैं. अब राकेश बेदी ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा कि हमारे बीच पिता बेटी का रिश्ता है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DSC-5zxDJQc/?img_index=1

08:55 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट थी विक्की कौशल की फिल्म

आदित्य धर की 'धुरंधर' सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' आदित्य धर की ड्रीम फिल्म नहीं थी, बल्कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट विक्की कौशल की 'द इमॉर्टल अश्वत्थामा' थी, जो अब ठंडे बस्ते में चली गई है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/CJ5RRq9ppwM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

08:18 (IST) 19 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने कितनी की कमाई?

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' ने 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 14वें दिन फिल्म ने 23 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने 460.25 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 702 करोड़ पहुंच गया है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRrU4aADJ3o/

First published on: Dec 19, 2025 07:00 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.