News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Entertainment Latest Updates: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) की शूटिंग पर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने से फिल्म के अगले शेड्यूल को शुरू किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Ramayana) में सूपर्णखा के रोल के लिए नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही आइए नजर डालते हैं मनोरंजन जगत के आज के लेटेस्ट अपडेट्स पर…
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘वेलकम’ और ‘वेलकम 2’ की सफलता के बाद मेकर्स ने पिछले साल फिल्म के अगले पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म की शूटिंग पर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ की ग्रैंड टीम अगले महीने मार्च में अगला शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार है। फिल्म पर 450 तकनीशियन काम करेंगे, जिसकी शूटिंग मुंबई में होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं।
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की बेटी सितारा घट्टामनेनी साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद मां और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने दी है। सोशल मीडिया पर एक नोटिस जारी करते हुए नम्रता ने बताया, उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी का असली एकाउंट सिर्फ @sitaraghattamaneni है। इसके अलावा किसी और इंस्टाग्राम हैंडल पर यकीन न करें, सिवाए इसके जो वेरिफाइड है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नितेश तिवारी पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म में मां सीता के रोल के लिए एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का नाम फाइनल किया गया है। वहीं अब खबर है कि फिल्म में ‘शूर्पणखा’ के रोल के लिए नई एक्ट्रेस को शामिल किया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ में शूर्पणखा का रोल निभाने के लिए रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को कास्ट किया गया है। हालांकि इस खबर पर अबतक आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘लाहौर 1947’ के लिए मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक्टर अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है। अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। लाहौर 1947 के डीओपी और कैमरामैन के रूप में संतोष सिवन को कमान सौंपी जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान की तिकड़ी पहली बार साथ काम करती हुई दिखाई देगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को लेकर बड़ी खबर आई है। कहा जा रहा है कि एक्टर के सीने में अचानक तेज दर्द उठा और बेचैनी होने लगी जिसके चलते उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी जिसके बाद से उनके फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर परेशान हैं। ई टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने कहा है कि फिलहाल उनके पिता की हेल्थ में सुधार है और जल्द ही उन्हें वापस घर ले जाया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।