Doctor G Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी हुई जबरदस्त कमाई, जल्द पार कर सकती है 10 करोड़ का आंकड़ा

Doctor G Box Office Collection Day 6: वीकेंड पर ठप पड़ी आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी'

Doctor G Box Office Collection Day 6: वीकेंड पर ठप पड़ी आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी'

मुंबई: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। दूसरे दिन के कलेक्शन के बाद माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘डॉक्टर जी’ ने दूसरे दिन जबरदस्त कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 3.87 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को करीब 5.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिसके साथ अब ‘डॉक्टर जी’ का कुल 8.6 करोड़ रुपये हो गया है। अगर इसी तरह संख्या बढ़ती रही तो फिल्म जल्द ही 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी और वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी।

‘डॉक्टर जी’ की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो एक लड़का है जो एमबीबीएस में ऑर्थोपेडिक की पढ़ाई करना चाहता है लेकिन उसे स्त्री रोग विशेषज्ञ चुनना पड़ता है और वो उसी का विशेषज्ञ बन जाता है और
मुश्किलों से लड़ता है। एक्ट्रेस शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘डॉक्टर जी’ अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित है जबकि फिल्म विनीत जैन द्वारा निर्मित और अमृता पांडे द्वारा सह-निर्मित है। आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ की कहानी अनुभूति कश्यप, सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत ने लिखी है। पहले यह फिल्म 17 जून 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में तारीख बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2022 कर दी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ