DID Super Moms 3: दिवंगत सुशांत राजपूत को मिली श्रद्धांजलि, अंकिता लोखंडे हुईं भावुक

ankita

मुंबई: पिछले दो सीज़न में जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, ज़ी टीवी ने हाल ही में डांस रियलिटी शो, ‘डीआईडी ​​सुपर मॉम्स 3’ (DID Super Moms 3) को लॉन्च किया। नए सीज़न में जजों का एक रोमांचक पैनल है जिसमें रेमो डिसूजा, भाग्यश्री दासानी और उर्मिला मातोंडकर शामिल हैं। ये जजेस प्रतिभाशाली मांओं को उनकी यात्रा के माध्यम से मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें अपने डांस के सपनों को प्राप्त करने में मदद करते हैं। हर वीकेंड की तरह इस वीकेंड का एपिसोड भी खास होने वाला है।

विज्ञापन

इस हफ्ते चैनल के सबसे सफल शोज में से एक के लोकप्रिय चेहरे देखने को मिलने वाले हैं। इस सप्ताह के अंत में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) को विशेष अतिथि के रूप में शामिल होते देखा जाएगा, जो कि ‘पवित्र रिश्ता स्पेशल एपिसोड’ के तहत आमंत्रित की गई हैं।

विज्ञापन

मेकर्स ने एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट देने के लिए एक परफॉर्मेंस देते हैं। ये देख अंकिता लोखंडे काफी भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं।

विज्ञापन

प्रोमो में ‘यादें याद आती है’ गाने पर साधना और कोरियोग्राफर भारत का मंत्रमुग्ध कर देने वाला परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। ये शानदार प्रदर्शन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए थी। इसमें सुशांत के जीवन के संघर्ष और सफल यात्रा को सम्मानित किया, जिसने सभी की आंखों में आंसू भर दिए।

विज्ञापन

क्लिप में अंकिता (Ankita Lokhande breaks down remembering Sushant Singh Rajput) को अपने आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ वो सुशांत के बारे में भी बात करती हैं। अंकिता को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘वो बहुत क्लोज दोस्त भी था एक ..सबकुछ था और वो जहां भी है बहुत खुश है मुझे विश्वास है। भगवान का आशीर्वाद बना रहे’।

विज्ञापन

अंकिता ने सुशांत के बारे में बात करते हुए कहा कि, “शुरुआत में, मुझे नहीं पता था कि अभिनय क्या है। सुशांत के बिना मैं आज जो हूं वह बनना मेरे लिए संभव नहीं होता। वह मेरे गुरु थे। वह जहां भी हैं, मैं उनकी खुशी की कामना करती हूं, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।”

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता में क्रमशः अर्चना और मानव की भूमिका निभाने के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की, जबकि उषा नाडकर्णी ने शो में सुशांत की मां की भूमिका निभाई थी। निधन के बाद सुशांत के बारे में, उषा ने कहा था कि उन्होंने वास्तव में उनके साथ एक मातृत्व का बंधन साझा किया था।

विज्ञापन

डांस इंडिया डांस का डांस रियलिटी शो फ्रेंचाइजी, डीआईडी ​​सुपर मॉम्स हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे केवल ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ