नोए़डा के सुपरटेक ट्विन टावर में थे Kundali Bhagya एक्टर के फ्लैट्स, टूटने पर दिया ऐसा रिएक्शन
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद नोएडा के ट्विन टावर को प्रशासन द्वारा महज 9 सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया, तब से ही ये सुर्खियों में है। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के लिए जनता उनकी सराहना कर रही है और भ्रष्ट्राचार को रोकने के लिए इसे एक सटीक कदम बताया जा रहा है। बिल्डिंग के गिरने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
इस बीच ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) फेम श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्विन टावर्स के बारे में बात करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके सह-कलाकार मनित जौरा बताते हैं कि ढहाए गए ट्विन टावर में उनका भी फ्लैट था।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘तो, नोएडा के लेट ट्विन टावर्स में क्या खराबी थी? @manitjoura ” बातचीत के दौरान मनित जौरा ने बताया कि टावरों को गिराए जाने के बाद उन्हें कितना मुआवजा राशी मिली।
वीडियो ऑनलाइन शेयर होते ही नेटिजेंस की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। एक फैन ने लिखा, ‘वो सभी के लिए बहुत ही इलाज योग्य है। वह कितनी प्यारी है। मनित दुखी नहीं है क्योंकि वो समझता है कि दोनों टावर अवैध थे।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: