---विज्ञापन---

मशहूर कोरियन एक्ट्रेस का निधन, कई दिन बाद खुला राज; मौत की वजह पर बना सवाल

Lee Seo Yi Passed Away: कोरियन एक्ट्रेस ली सियो यी के निधन की दुखद खबर मिली है। ली सियो यी के मैनेजर ने ये बुरी खबर देते हुए, फैमिली की तरफ से बयान जारी कर दिया है।

---विज्ञापन---

Lee Seo Yi Passed Away: पॉपुलर कोरियन एक्ट्रेस ली सियो यी के निधन की बुरी खबर सामने आई है। 43 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। अभी तक किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि एक्ट्रेस ली सियो यी इस दुनिया में नहीं रही हैं। अब उनके मैनजेर ने इस खबर की पुष्टि की है। साथ ही ये भी रिवील किया है कि एक्ट्रेस ली सियो यी ने अंतिम सांस कब ली थी?

20 जून को हुआ था ली सियो यी का निधन

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ली सियो यी के मैनेजर ने कन्फर्म किया है कि ली सियो यी इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं। उनके द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, ली सियो यी का निधन 20 जून को ही हो गया था। अब निधन के कई दिन बाद ली सियो यी की मौत का राज बाहर आया है। अभी तक फैंस को इस बात की भनक भी नहीं थी। दूसरी तरफ अभी तक कोरियन एक्ट्रेस ली सियो यी के निधन की असली वजह सामने नहीं आई है। मौत की वजह पर अभी तक सस्पेंस ही बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ली सियो यी के निधन की वजह नहीं हुई रिवील

अब एक्ट्रेस ली सियो यी के मैनेजर ने गहरे दुख के साथ ये जानकारी दी है कि खूबसूरत, चहकती हुई ली सियो यी अब एक तारा बन गई हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लोगों से खास अपील भी की है। अचानक इस खबर से ली सियो यी के फैंस के दिल टूट गए हैं और सभी लोग शॉक्ड हैं। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के मैनेजर ने लोगों से उनकी आत्मा की शांति की दुआ करने के लिए कहा है। ये पोस्ट उन्होंने आट्र्स के पेरेंट्स की तरफ से शेयर किया है। आपको बता दें, ली सियो यी ने साल 2013 में डेब्यू किया था। उन्हें ‘चेओंगडैम-डोंग स्कैंडल’ के लिए भी जाना जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Urfi Javed की वायरल लाइट ड्रेस के पीछे क्या है कहानी? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

फैंस हुए मायूस

हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘द डाइवोर्स इंश्योरेंस’ से मिली थी। एक्ट्रेस ली सियो यी ने कई शोज में गेस्ट अपीयरेंस भी दिए और वो फिल्मों का हिस्सा भी थीं। अभी तो वो अच्छा-खासा काम कर रही थीं और उन्हें आगे और भी कामयाबी हासिल करनी थी। हालांकि, महज 43 साल की उम्र वो इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं। अब सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 02, 2025 02:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola