5 Actors Rejected Amitabh Bachchan Superhit Film: बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी हुई हैं जिन्हें बड़े सितारों ने ठुकराई है. लेकिन ये फिल्में बाद में किसी और एक्टर ने की और बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसे धर्मेंद्र सहित 5 बड़े स्टार्स ने रिजेक्ट कर दिया था और बाद में ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस एक फिल्म ने बॉलीवुड को नया सुपरस्टार दिया. 90 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 17 करोड़ का बिजनेस किया था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बातें कर रहे हैं.
फिल्म ने की थी ताबड़तोड़ कमाई
बॉलीवुड की जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म को बड़े सितारों ने रिजेक्ट किया था उसका नाम ‘जंजीर’ है. साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को रातोंरात स्टार बना दिया था. इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन की कई फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं. अमिताभ बच्चन बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद इंडस्ट्री छोड़कर जा ही रहे थे कि उनकी झोली में ‘जंजीर’ मूवी आकर गिर गई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की.
यह भी पढ़ें: ‘धरम जी की कोई टीम नहीं, फिर कहां से…’, Dharmendra की झूठी मौत की रूमर्स पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, कही ये बात
फिल्म की कास्ट
‘जंजीर’ के रिलीज होते ही अमिताभ बच्चन फ्लॉप एक्टर से सीधा सुपरस्टार बन गए. सलीम खान और जावेद अख्तर ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बिग बी को सदी का महानायक बना दिया था. फिल्म के डायलॉग्स और गाने आज भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. अमिताभ बच्चन के साथ-साथ इस फिल्म में जया बच्चन, प्राण, इफ्तिखार और ओम प्रकाश जैसे सितारे शामिल थे.
यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर भी छाई 2 घंटे 31 मिनट की फिल्म, जिसमें खून पीकर हीरोइन ने बचाई लोगों की जान
इन सितारों ने ठुकराई थी फिल्म
अमिताभ बच्चन से पहले इस फिल्म को राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, देव आनंद, दिलीप कुमार और राज कुमार जैसे सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी. लेकिन इन सितारों ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था. बिजी शेड्यूल के चलते इन सितारों ने इस फिल्म को ठुकराया था. इन सितारों के ना करने के बाद मेकर्स ने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया और इसके बाद ये फिल्म अमिताभ बच्चन की फिल्म बन गई.
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
48 mins agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
3 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
4 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
5 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
6 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines