Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास

Bridge of Spies vs Dhurandhar: आदित्य धर की धुरंधर ने काफी सुर्खियां बटोरी. हर कोई फिल्म में स्पाई और थ्रिलर सीन्स की तारीफ करते थक नहीं रहा है. लेकिन इससे भी बेहतरीन ये स्पाई थ्रिलर आपके होश उड़ा सकती है. इसमें 1500 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Mar 15, 2026 18:13
Bridge of Spies
Bridge of Spies

Tom Hanks Bridge of Spies: आजकल हर जगह सिर्फ रणवीर सिंह की धुरंधर का नाम सुर्खियों में है. हर कोई पहली वाली फिल्म और आने वाली फिल्म के बारे में बातें कर रहा है. धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पुरानी हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था? ये फिल्म है Bridge of Spies. ये फिल्म धुरंधर से अलग स्टाइल की है, लेकिन अपनी कहानी और कामयाबी से बहुत तगड़ी साबित हुई.

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 40 मिनट की फिल्म, जो थ्रिलर-सस्पेंस से है भरपूर, 1.1 करोड़ के बजट में की छप्परफाड़ कमाई, 8.1 है IMDb रेटिंग

---विज्ञापन---

Bridge of Spies की कहानी

फिल्म Bridge of Spies, 2015 में आई थी. इसे मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने बनाया था. मुख्य किरदार में टॉम हैंक्स थे, जिन्होंने इस कहानी में चार चांद लगा दिए. कहानी शीत युद्ध (कोल्ड वॉर) के समय की है. जब अमेरिका और सोवियत संघ के बीच जासूसी का दौर चल रहा था. एक अमेरिकी वकील (टॉम हैंक्स) को एक सोवियत जासूस का बचाव करने का काम मिलता है. बाद में उसे एक बड़ा काम सौंपा जाता है जैसे कि अमेरिकी पायलट को छुड़ाने के लिए जासूस से अदला-बदली करना. पूरी फिल्म में टेंशन, सस्पेंस और इंसानी भावनाएं भरी हुई हैं. ये सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि सच्चाई, न्याय और इंसानियत की कहानी है.

बॉक्स ऑफिस पर कमाल

फिल्म Bridge of Spies, का बजट सिर्फ 40 मिलियन डॉलर का था. लेकिन इसने पूरी दुनिया में 165 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. अमेरिका में 72 मिलियन डॉलर और बाकी देशों में 90 मिलियन से ज्यादा कमाए. ये उस समय के लिए बहुत बड़ी कामयाबी थी. धुरंधर ने 1300 करोड़ के पार किया, लेकिन Bridge of Spies ने कम बजट में इतना कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बनी और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, सिंगर के सामने ही चले लात-घूंसे, वायरल

कई मिले पुरस्कार

इस फिल्म को 6 ऑस्कर नामांकन मिले हैं, जिसमें बेस्ट पिक्चर भी शामिल था. बता दें कि मार्क राइलेंस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मिला था. वहीं क्रिटिक्स और दर्शकों ने टॉम हैंक्स की एक्टिंग, स्पीलबर्ग की डायरेक्शन और कहानी की तारीफ की. ये फिल्म आज भी स्पाई थ्रिलर की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है.

कहां देखें ये फिल्म?

अगर आपको सच्ची घटनाओं पर बनी थ्रिलर पसंद है, तो Bridge of Spies जरूर देखें. इसमें दिखाया गया एक्शन आपके दिमाग के पुर्जे हिलाकर रख देगा. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं. इसको 7.6 IMDb रेटिंग मिली है. धुरंधर जैसी मसाला फिल्मों के बाद ये एक अलग स्वाद देगी. आज के समय में भी इसकी कहानी बहुत मायने रखती है, क्योंकि ये बताती है कि दुश्मन भी इंसान होता है.

यह भी पढ़ें: ‘काश हम हमेशा…’, Rashmika Mandanna ने देवर को विश किया बर्थडे, शेयर किया खास

First published on: Mar 15, 2026 06:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.