हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/बॉलीवुड/Box Office Collection: तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo, इनको चटाई धूल, जानिए नंबर 1 पर कौन
बॉलीवुड
Box Office Collection: तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo, इनको चटाई धूल, जानिए नंबर 1 पर कौन
Tripti Dimri Box Office Report: तृप्ति डिमरी इन दिनों शाहिद कपूर के साथ जोड़ी को लेकर चर्चा में हैं. उनकी फिल्म 'ओ रोमियो' को रिलीज किया गया है, जो कि एक्ट्रेस की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.
तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo (Photo- Tripti Dimri/Insta)
Share :
Tripti Dimri Box Office Record: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इन दिनों स्क्रीन पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने अपना पहले वीकेंड पार कर लिया है. इसकी रिलीज को चार दिनों का वक्त हो गया है. ऐसे में पहले वीकेंड पर मूवी की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हुई. इसी के साथ ही ये फिल्म तृप्ति डिमरी के करियर की बेस्ट मूवी बनकर सामने आई है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि मूवी ने कितना कलेक्शन किया और तृ्प्ति की किन 6 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
दरअसल, 'ओ रोमियो' तृप्ति डिमरी के करियर के लिए बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है. फिल्म की रिलीज को चार दिनों का वक्त हो गया है. इसकी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं रही थी लेकिन, अगले दिन यानी कि वैलेंटाइन डे के मौके पर इसकी कमाई डबल डिजिट में पहुंच गई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई की थी.
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार यानी कि पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 9 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी पहले वीकेंड की कमाई 30.15 करोड़ तक रही लेकिन, ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो ये 34.51 करोड़ रहा. वहीं, सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले मंडे को 4.75 करोड़ की, जिसके बाद सैकनिल्क के अनुसार, इसकी कुल कमाई 34.90 करोड़ हो गई है. हालांकि, अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने आने बाकी हैं.
तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo
गौरतलब है कि 'ओ रोमियो' तृप्ति डिमरी के लिए बेस्ट फिल्मों में से एक साबित हुई है. ये उनके करियर की दूसरी हाईएक्स वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन गई है. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर 34.51 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी ही तीन फिल्मों को पछाड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गई. इस लिस्ट में नंबर वन पर फिल्म 'भूल भुलैया 3' है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. देखिए लिस्ट…
बहरहाल, अगर फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. हालांकि, शुरुआत में फिल्म की कहानी की चर्चा हुसैन उस्तरा से की गई थी. लेकिन बाद में मेकर्स ने इससे इनकार कर दिया था. इस मूवी के जरिए शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि दोनों को स्क्रीन पर रोमांटिक अंदाज में देखना एक कमाल का अनुभव है.
Tripti Dimri Box Office Record: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इन दिनों स्क्रीन पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने अपना पहले वीकेंड पार कर लिया है. इसकी रिलीज को चार दिनों का वक्त हो गया है. ऐसे में पहले वीकेंड पर मूवी की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. इसकी कमाई सिंगल डिजिट में हुई. इसी के साथ ही ये फिल्म तृप्ति डिमरी के करियर की बेस्ट मूवी बनकर सामने आई है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि मूवी ने कितना कलेक्शन किया और तृ्प्ति की किन 6 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
दरअसल, ‘ओ रोमियो’ तृप्ति डिमरी के करियर के लिए बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है. फिल्म की रिलीज को चार दिनों का वक्त हो गया है. इसकी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं रही थी लेकिन, अगले दिन यानी कि वैलेंटाइन डे के मौके पर इसकी कमाई डबल डिजिट में पहुंच गई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई की थी.
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार यानी कि पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 9 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी पहले वीकेंड की कमाई 30.15 करोड़ तक रही लेकिन, ऑफिशियल आंकड़ों की मानें तो ये 34.51 करोड़ रहा. वहीं, सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले मंडे को 4.75 करोड़ की, जिसके बाद सैकनिल्क के अनुसार, इसकी कुल कमाई 34.90 करोड़ हो गई है. हालांकि, अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने आने बाकी हैं.
तृप्ति डिमरी की दूसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर बनी O Romeo
गौरतलब है कि ‘ओ रोमियो’ तृप्ति डिमरी के लिए बेस्ट फिल्मों में से एक साबित हुई है. ये उनके करियर की दूसरी हाईएक्स वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन गई है. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले वीकेंड पर 34.51 करोड़ का बिजनेस किया और इसी के साथ ही उन्होंने अपनी ही तीन फिल्मों को पछाड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गई. इस लिस्ट में नंबर वन पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. देखिए लिस्ट…
बहरहाल, अगर फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. हालांकि, शुरुआत में फिल्म की कहानी की चर्चा हुसैन उस्तरा से की गई थी. लेकिन बाद में मेकर्स ने इससे इनकार कर दिया था. इस मूवी के जरिए शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि दोनों को स्क्रीन पर रोमांटिक अंदाज में देखना एक कमाल का अनुभव है.