Ranveer Singh Statue in Madame tussaud: बॉलीवुड में रणवीर सिंह को करिश्माई भारतीय सुपरस्टार का दर्जा मिला हुआ है। अपनी शानदार एक्टिंग से वो अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। इन सबके बीच उन्होंने अब एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल, रणवीर सिंह के स्टैच्यू को मैडम तुसाद (Madame tussaud) वैक्स म्यूजियम में स्थापित किया गया है और इसका अनावरण खुद उनके हाथों से किया गया है। खास बात ये रही कि उनकी दो मोम की प्रतिमाओं को इस म्यूजियम में शामिल किया गया है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी मोम की प्रतिमाओं के साथ कई फोटोज शेयर की है। रणवीर सिंह से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स के स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में मौजूद हैं। जानते हैं बॉलीवुड के 5 बड़े सुपरस्टार के बारे में जिनकी वैक्स स्टैच्यू वहां पहले से विराजमान हैं।
अमिताभ बच्चन
भारत में सदी के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन की प्रतिमा भी मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थापित है। बिग बी के शानदार अभिनय की कायल पूरी दुनिया है। इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड के शहंशाह जैसे नामों से नवाजा जा चुका है। पूरी दुनिया से उनके फैंस मैडम तुसाद म्यूजियम जाते हैं, ताकि उनके वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटोज क्लिक कर सकें। अमिताभ बच्चन का मोम से बना स्टैच्यू लंदन और सिंगापुर के साथ-साथ कई दूसरे मैडम तुसाद म्यूजियम में भी रखा गया है। लंदन के इस म्यूजियम में शामिल होने वाले पहले एशियन एक्टर का खिताब भी इन्हीं के नाम है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान को दुनिया बाॉलीवुड के बादशाह के नाम से जानती है और फैंस की नजर में वो किंग खान हैं। उनका स्टारडम भारत तक ही महदूद नहीं है, बल्कि मिडिल-ईस्ट से लेकर पूरी दुनिया में वो भी वो खूब मशहूर हैं। सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी स्टैच्यू को ब्लैक ड्रेस में रखा गया है, जो बेहद ही आकर्षक लगता है।
सलमान खान
सलमान खान की शोहरत भी दुनियाभर में है। उन्हें यूं ही नहीं बॉलीवुड का दबंग खान कहा जाता है। मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थापित उनकी प्रतिमा की बात करें तो वो ब्लैक हाफ-टीशर्ट में कतई स्टाइलिश लग रहे हैं।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन, वो सुपरस्टार जिसे दुनिया ग्रीक गॉड के नाम से जानती है। उनके डैशिंग लुक के दिवाने विश्व के हर कोने में पाए जाते हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में मौजूद उनकी स्टैच्यू की बात करें तो वो सफेद शर्ट और काली जींस में कहर मचा रहे हैं।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बॉलीवुड में युवाओं के सबसे चहेते सुपरस्टार हैं। अपने फैंस को वो एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी मोम निर्मित छवि बीयर्ड लुक के साथ शानदार ड्रेस में बेहतरीन बनाई गई है। उनकी इस स्टैच्यू के साथ उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब सारे रील्स और शॉर्ट्स बनाते दिखाई देते हैं।
मैडम तुसाद म्यूजियम की बात करें तो ये दुनियाभर के 23 स्थानों पर मौजूद है। इन जगहों पर विभिन्न देशों के अलग-अलग सेलिब्रिटीज की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाता है। उनका सलेक्शन उनके उम्दा कार्य और शोहरत जैसी बातों को ध्यान में रखकर किया जाता है। रणवीर सिंह की स्टैच्यू को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
20 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
21 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
23 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines