Arbaaz Khan and SShura Khan Marriage: अरबाज खान (Arbaaz Khan) आज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान (SShura Khan) से शादी करने वाले हैं। शादी के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं, विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है अरबाज खान गाड़ी से निकलकर बहन अर्पिता के घर जा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, सभी मेहमानों की शाम 5 बजे तक आने की उम्मीद है। बीती रात अरबाज खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें पैपराजी अरबाज खान से शादी के वेन्यू के बारे में पूछ रहे थे। मुंबई के उमंग कार्यक्रम में पैपराजी ने अरबाज से ये सवाल किया। सवाल सुनकर अरबाज अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने पैपराजी से ईशारा करते हुए चुप रहने के लिए कहा।
प्राइवेट है शूरा का अकाउंट
अरबाज खान मलाइका से ब्रेकअप के 6 साल बाद शूरा खान से शादी करेंगे, शूरा खान से उनकी मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ फिल्म के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट्स से पता चला है, शूरा खान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है और उनके इंस्टाग्राम पर 13.2 k फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनका मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हुआ था, जॉर्जिया ने इसको लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अरबाज और मैं आज भी अच्छे दोस्त हैं और उनके लिए मेरे मन में आज भी फीलिंग्स है। हम दोनों पहले से ही जानते थे कि एक न एक दिन हमने अलग ही होना है।’
जॉर्जिया से पहले अरबाज मलाइका के साथ रिश्ते में थे, दोनों ने साल 1998 में शादी की थी और 2017 में उनका ब्रेकअप हो गया था। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका ने कई बार अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में भी अरबाज के साथ अपने ब्रेकअप पर चर्चा की है, उन्होंने कहा है, अब वो दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और बहुत खुश हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
20 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
22 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines