बॉलीवुड में पहला बोल्ड फोटोशूट कराने वालीं एक्ट्रेस कौन, अमेरिकी सैनिक जेब में रखते थे फोटो

Bollywood First Actress with Bold Photoshoot: बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस का बोल्ड अवतार इनदिनों आम है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि आज से करीब 75 साल पहले कोई हसीना टॉप पहनकर फोटोशूट करा सकती थी। अगर नहीं तो ये खबर आप जरूर पढ़ें।

एक्ट्रेस जिसने 1950 में कराया बोल्ड फोटोशूट

एक्ट्रेस जिसने 1950 में कराया बोल्ड फोटोशूट

Begum Para Bold Photoshoot: साल 1940 और 1950 के दशक में बॉलीवुड में एक नाम था जो हर किसी की जुबान पर था वो नाम था- बेगम पारा। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस पर्सनालिटी ने उन्हें उस दौर की सबसे बड़ी स्टार बना दिया था। उन्हें उस वक्त की ‘ग्लैमर क्वीन’ के तौर पर पहचाना जाता था। बेगम पारा ने उस दौर की कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया और उन्होंने अपनी फिल्मों से न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई। बेगम पारा ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने सबसे पहले बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया था।

विज्ञापन

कौन थीं बेगम पारा?

बेगम पारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1939 में की थी, जब उन्होंने फिल्म ‘चांद’ में बेहतरीन अभिनय किया था। अपनी पहली फिल्म में उन्हें सिर्फ 1500 रुपये की सैलरी मिली थी, लेकिन उसके बाद उनके अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में एक बड़ा नाम दिलाया। हालांकि बेगम पारा की पहचान केवल उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी खूबसूरती का भी हर कोई दीवाना था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adeel R (@couturesoireebyadeel)

एक्ट्रेस ने कराया पहला बोल्ड फोटोशूट 

साल 1951 में बेगम पारा ने लाइफ मैग्जीन के लिए एक फोटोशूट करवाया था, जो उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। ये फोटोशूट न सिर्फ उनकी ग्लैमरस इमेज को दिखा रहा था, बल्कि इससे एक्ट्रेस ने उस वक्त की पिछड़ी हुई सोच को भी चुनौती दी थी। बेगम के फोटोशूट को देखने के बाद हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। उस वक्त इस तरह का बोल्ड फोटोशूट किसी भी हसीना के लिए एक बड़ा कदम था और उन्होंने इसी के साथ ही भारतीय समाज की लाज-शरम के सांचे को भी तोड़ डाला था।

विज्ञापन

इस फोटोशूट के बाद बेगम पारा की चर्चा देशभर में होने लगी थी। लोग उनके घर के बाहर खड़े हो जाते थे, बस एक झलक पाने के लिए। इतना ही नहीं आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि कोरिया के खिलाफ उस वक्त युद्ध लड़ रहे अमेरिकी सैनिक भी बेगम पारा की फोटो को अपनी जेब में रखा करते थे। बेगम पारा ने अपने फोटोशूट से नहीं सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश को भी हिलाकर रख दिया था।

बेगम पारा का फिल्मी सफर

बेगम पारा ने अपनी फिल्मी करियर में बहुत सारी हिट फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म ‘सोनी महिवाल’, ‘नील कमल’, ‘लैला-मजनू’ और ‘किस्मत का खेल’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी सराहा जाता है। हालांकि बेगम पारा ने ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन उनकी जो छवि बनी, वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

विज्ञापन

बेगम पारा की शादी अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई नासिर खान से हुई थी। उनका ये विवाह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए और बेगम पारा का परिवार एक सुखी जीवन जीने लगा।

बेगम पारा का निधन 

बेगम पारा ने बाद में फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी, लेकिन साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से उन्होंने अपनी वापसी की। इस फिल्म में उन्होंने दादी का रोल अदा किया, जो उनकी फिल्मी करियर का आखिरी किरदार साबित हुआ। साल 2008 में 81 साल की उम्र में उनका निधन हुआ, लेकिन उनके योगदान और साहसिक फैसलों की वजह से वो हमेशा याद की जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ