मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली शाह COVID संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में सूचना सांझा की है। शेफाली ने सोशल मीडिया पर एक बयान में लिखा “मैंरा कोविड -19 का पॉजीटिव परीक्षण आया है। मैंने खुद को अलग कर लिया है। मैंआइसोलेशन में हूं। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग भी अपना Covid 19 की जांच करवा लें।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेफली के फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। मंगलवार को ही Indian Film Festival of Melbourne Awards 2022 में शेफाली शाह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह अवार्ड फिल्म ‘जलसा’ (Jalsa) के लिए दिया गया है। यह अवार्ड ऑस्ट्रेलिया में चल रहे हैं। हाल ही में शेफाली की आलिया भट्ट संग नई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ आई है। इसमें अचिंत कौर, सबा पटौदी और गुरप्रीत कौर चड्ढा ने भी काम किया है। आलिया और शाहरुख खान द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म शादी के बाद महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार को प्रभावी ढंग से उजागर करती है। आलिया इस रोल में अपने परेशानी से कैसे निपटती है यह दिलचस्प है। शेफाली उनकी पति के शोषण से निपटने में मदद करतीं दिखतीं हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ShefaliShah_/status/1559811999411761153?s=20&t=z0bRr3dNjiCecpCdETG5nw

कई नई सीरीज आनी है
गौरतलब है कि आने वाले दिनों में शेफाली के ‘दिल्ली क्राइम 2’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसे और भी दिलचस्प प्रोजेक्ट लेकर आने वाली हैं। ‘दिल्ली क्राइम सीजन 2’ जहां 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, वहीं ‘डॉक्टर जी’ 3 दिसंबर को रिलीज होनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ