Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स ने भी खुलकर एक दूसरे के खिलाफ गेम खेलना शुरू कर दिया है। घर में फिलहाल दो ग्रुप बने दिखाई दे रहे हैं। एक ग्रुप है अरमान मलिक, रणवीर शौरी, साई केतन, सना सुल्तान, कृतिका मलिक,चंद्रिया दीक्षित और दीपक चौरसिया का वहीं दूसरे ग्रुप में शिवानी कुमारी, सना मकबूल, लवकेश कटारिया और विशाल पांडे हैं। रैपर नैजी का फिलहाल समझ नहीं आ रहा है कि वो किस तरफ हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं घर के 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स जो अभी नॉमिनेट होंगे भी तो घर से बेघर नहीं होंगे।
1. लवकेश कटारिया
बिग बॉस ओटीटी 3 में फिलहाल लवकेश ‘बाहरवाला’ कंटेस्टेंट हैं। जाहिर है लवकेश ऑटोमेटिकली सेव हो जाएंगे अगर वो नॉमिनेट होते भी हैं तो। इसके अलावा लवकेश कटारिया की गेम फिलहाल फैंस को काफी पसंद आ रही है। उन्हें बाहर से सीधा एल्विश यादव के फैंस का सपोर्ट मिल रहा है।
2. रणवीर शौरी
घर में रणवीर शौरी इस वक्त काफी बैलेंस बनाकर चल रहे हैं। वो सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते हैं। हर मुद्दे पर रणवीर अपनी राय रखते हैं। अरमान मलिक के ग्रुप में होने के बावजूद वो गलत को गलत और सही को सही कहते हैं। ऐसे में रणवीर भी इस वक्त घर के अंदर काफी स्ट्रॉन्ग गेम खेल रहे हैं।
3. कृतिका मलिक
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक अब घर में खुलकर अपने दुश्मनों के खिलाफ उतर आई हैं। कृतिका अब तक बहुत शांत नजर आ रही थीं लेकिन अब वो अरमान मलिक के पीछे नहीं बल्कि उनसे एक कदम आगे होकर ही गेम खेलने लगी हैं। ऐसे में कृतिका मलिक भी फिलहाल इतनी जल्दी घर से बेघर नहीं होंगी।
4. साई केतन
साई केतन राव पहले दिन से एक ही जैसा कैरेक्टर पकड़े हुए हैं। वो फर्स्ट डे से गलत चीजों पर स्टैंड ले रहे हैं। साई केतन की गेम काफी अच्छी लग रही है। इसके अलावा उनके बहुत सारे फैंस भी बाहर मौजूद हैं जो उन्हें चीयर कर रहे हैं।
5. सना मकबूल
सना मकबूल की भी गेम इस वक्त काफी अच्छी लग रही है। वो अब तक सबसे बनाकर चल रही थीं लेकिन अब सना खुलकर अपनी बातें रखने लगी हैं। वो अरमान मलिक और कृतिका मलिक से भी अब खुलकर दुश्मनी निभाने लगी हैं। ऐसे में सना मकबूल भी अगर नॉमिनेट होती हैं तो घर से कहीं भी नहीं जाएंगी।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
1 hr ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
3 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
5 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
7 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
9 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines