Bigg Boss OTT 3 Promo: चक्कर खाकर गिरने के बाद बुरी फसीं शिवानी कुमारी, मेहमानों ने किया रोस्ट

Bigg Boss OTT 3 Promo: वीकेंड का वार एपिसोड एपिसोड आज शिवानी कुमारी के लिए आसान नहीं होने वाला। शो के होस्ट के बाद अब उन्हें गेस्ट्स से भी बातें सुननी पड़ेंगी। बेहोशी की एक्टिंग के बाद आज सभी उनकी टांग खीचेंगे।

Bigg Boss OTT 3 Promo

Bigg Boss OTT 3 Promo

Bigg Boss OTT 3 Promo: बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला वीकेंड का वार एपिसोड चर्चा में बना हुआ है। बीती रात अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने सभी घरवालों की ऐसी क्लास लगाई थी कि दर्शकों को भी सलमान खान की याद आ गई। हर कोई शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) पर हुए डिस्कशन से इम्प्रेस्ड दिखा। शो में शिवानी ने जो कुछ भी किया उसका हिसाब कल रात ही अनिल कपूर ने अच्छे से कर दिया था। लेकिन न तो अभी वीकेंड का वार खत्म हुआ है और न शिवानी के कर्मों का हिसाब।

विज्ञापन

आज रोस्ट होंगी शिवानी

आज भी शिवानी कुमारी ही सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनने वाली हैं। बता दें, आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शो में कई सारे मेहमान आएंगे। ये गेस्ट भी शिवानी को इग्नोर नहीं कर पा रहे हैं। हर किसी ने शिवानी का मजाक उड़ाया है। दरअसल, हाल ही के एपिसोड में शिवानी रोते हुए बेहोश हो गई थीं। इस एपिसोड को देखने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स, शो के होस्ट और देश की जनता को यही लगा कि वो एक्टिंग कर रही हैं। अब इसी वजह से उनका खूब मजाक बन रहा है।

विज्ञापन

राघव ने उड़ाया शिवानी का मजाक

बता दें, बिग बॉस के 2 प्रोमो वीडियो सामने आए हैं। पहले प्रोमो में देखने को मिला कि राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य शो पर गेस्ट बनकर आए हैं। इन दोनों ने न सिर्फ अनिल कपूर के साथ बातें और डांस किया बल्कि घरवालों से भी मजेदार बातचीत की। इस दौरान राघव ने शिवानी का मजाक उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने शिवानी की बेहोश होने की एक्टिंग भी की और सभी लोग ये देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। लेकिन ट्रोलिंग यहीं रुकी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज दुआ ने भी लिए शिवानी कि एक्टिंग के मजे

एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि युवराज दुआ (Yuvraj Dua) को शो में गेस्ट बनाकर बुलाया गया है। उन्होंने स्टेज पर आते ही शिवानी की खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया। इन्फ्लुएंसर युवराज ने बताया कि पिछले हफ्ते उनके भतीजे के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ था जहां बेहोश होने की एक्टिंग शिवानी से ज्यादा अच्छा हुई थी। ये सुनकर तो ऑडियंस भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई। अब ऐसा लग रहा है कि बेहोशी की एक्टिंग करना कहीं शिवानी को पूरे सीजन के लिए भारी न पड़ जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ