Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले फिर पलटा गेम, विनर बनने का दावेदार टॉप 4 से OUT

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। हर किसी को शो के तीसरे सीजन का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है। शो के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे बाकी है। ऐसे में घर में मौजूद हर कंटेस्टेंट बेहद सावधानी बरत रहा है।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को जल्दी ही उसके तीसरे सीजन का विन मिलने वाला है। जी हां, कल यानी 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में घर में मौजूद हर कंटेस्टेंट में कांटे ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर है। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि इस बार के सीजन का विनर कौन होगा? लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिनाले से पहले फिर से पूरा गेम ही पलट गया है। अरे भई… ऐसा हमारा नहीं बल्कि इंगेजमेंट रिजल्ट्स का कहना है। हालांकि अगर शो की टॉप 3 की फाइनल प्रिडिक्शन की बात करें तो उसमें भी पूरा गेम उल्टा हो गया है? और इसी के साथ अब विनर को लेकर हर कोई कंफ्यूज हो गया है?

कैसा है इंगेजमेंट रिजल्ट?

बिग बॉस ओटीटी 3 के इंगेजमेंट रिजल्ट्स की बात करें तो इसके अनुसार सना मकबूल की एंगेजमेंट सबसे ज्यादा है, लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि सना शो नहीं जीत पाएंगी।

विज्ञापन

Engagement Results

  • सना मकबूल- 1.6 M
  • कृतिका मलिक- 1.1 M
  • साई केतन राव- 976.2 K
  • नैजी- 659.2 K
  • रणवीर शौरी- 302.6 K

इसके अलावा अगर शो की टॉप 3 की फाइनल प्रिडिक्शन की बात करें, तो…

विज्ञापन

Final Prediction and Top 3 Rankings

  • सना मकबूल- विनर
  • नैजी- रनर-अप
  • रणवीर शौरी- सेकंड रनर-अप
  • साई केतन राव
  • कृतिका मलिक

विज्ञापन

अभी कुछ भी नहीं हुआ ऑफिशियल

हालांकि अभी शो के विनर, रनर-अप और सेकंड रनर-अप को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ हैं। ये कयास बस इंगेजमेंट रिजल्ट और फाइनल प्रिडिक्शन के आधार पर लगाए जा रहे हैं। जनता सीजन 3 के विनर को किसे चुनेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले की कुछ शूटिंग आज होगी और बाकी की शूटिंग कल होगी और विजेता की घोषणा भी कल ही की जाएगी।

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव फिनाले का बनेंगे हिस्सा

तो भई दिल थाम कर बैठ जाइए, क्योंकि अब शो को उसका विनर मिलने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। बता दें कि शो के फिनाले की शूटिंग में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ को प्रमोट करने के लिए शो के फिनाले का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ