Bigg Boss OTT 2 Finale: फिनाले का मंच है तैयार, Elvish Yadav बदलेंगे शो का ये इतिहास?
Edited By Vandana Saini

Bigg Boss OTT 2 Finale
Edited By Vandana Saini

Bigg Boss OTT 2 Finale
Bigg Boss OTT 2 Finale: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने अब अपनी समाप्ती के बेहद करीब पहुंचा है। सोमवार (14 अगस्त) को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसको लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कई हफ्तों से शो में ट्रॉफी की जंग जारी है, जो सोमवार को खत्म होने वाली है। ट्रॉफी की इस जंग में पांच कंटेस्टेंट फिनाले तक पहुंचे चुके हैं, जिनमें अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), एल्विश यादव (Elvish Yadav), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), मनीषा रानी (Manisha Rani) और बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve), लेकिन इन पांचों में से केवल दो ट्रॉफी के लिए आगे जाएंगे, जिनमें से कोई एक विनर बनकर घर लौटेगा।
ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर फैंस की वोटिंग रैकनिंग सामने आ रही है। यूजर्स का कहना है कि शो की ट्रॉफी इन दोनों यूट्यूबर्स में से एक कोई ही लेकर जाएगा। दोनों को फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है।
1 trophy aur 5 finalists, bahut naainsaafi hai😩
Have you voted for your favourite housemate yet?😍
Watch the #BBOTT2 Grand Finale tomorrow at 9pm streaming free, only on #JioCinema!#BBOTT2onJioCinema #BiggBossOTT2 pic.twitter.com/lpY23j4eXA
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 13, 2023
ऐसे में अगर एल्विश यादव शो की ट्रॉफी जीत कर घर जाते हैं तो इसका मतलब ये है कि ये पहला मौका होगा जब बिग बॉस (Bigg Boss) से लेकर बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) तक कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री की जीत होगी। इससे पहले आज तक शो में कोई भी वाइल्ड कार्ड एंट्री विनर रहे रहे हैं।
Dost ho ya dushman, iss baar gharwalon ke words ne lagayi 🔥 Whose roast was the best?
Watch the #BiggBossOTT2 Finale on 14th August, streaming free on #JioCinema.#BBOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan pic.twitter.com/5faq3BMMnn
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 13, 2023
बता दें कि भले ही बिग बॉस ओटीटी 2 में ट्रॉफी के लिए 5 लोग बचे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स का साफ कहना है कि ट्रॉफी के लिए केवल अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच है कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच अपने-अपने कंटेस्टेंट्स को विनर बताने की जंग जारी है। अब देखना ये है कि कल कौन बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी उठाता है और कौन खाली हाथ घर जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: