‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में 'गुंडाराज', सिनेमा हॉल पर हमला कर कमाई ले उड़े लुटेरे

Pushp 2 Screening Earnings Stolen: छत्तीसगढ़ के सिनेमाघर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग की कमाई की चोरी हो गई है, अब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Pushp 2 Screening Earnings Stolen
विज्ञापन

Pushpa 2 Screening Earnings Stolen: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की ‘पुष्पा 2: द रूल’ (‘Pushpa 2: The Rule’) की स्क्रीनिंग के बाद उसकी पूरी कमाई चोरी हो गई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सिनेमा हॉल को दो लुटेरों ने लूट लिया। ये लूटमार मुक्ता आर्ट-2 सिनेमा हॉल में हुई जहां से 1.34 लाख रुपये की चोरी हो गई है। चोर न सिर्फ पैसे बल्कि सीसीटीवी फुटेज की डीवीडी भी लेकर भाग निकले। इस खबर को सुन सभी हैरान हो गए हैं।

सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया चोरी को अंजाम

डकैतों ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में मुक्ता आर्ट-2 सिनेमा हॉल में पुष्पा 2 की कमाई को चुरा लिया। उन्होंने सिनेमा हॉल में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर हमला किया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उससे लॉकर की चाबियां ले लीं। डकैतों ने एक लॉकर से 60,000 रुपये चुराए और दूसरे लॉकर को भी अपने साथ लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने की डकैती की पुष्टि

इस बात की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने की कि डकैती की शिकायत दर्ज कर ली गई है। राठौर ने बताया कि, टॉकीज मैनेजर दीपक कुमार ने सीसीटीवी फुटेज दिया है। इस, फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दो युवक चोरी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वो अभी सुरक्षा गार्ड नोहर देवांगन से भी पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुष्पा की कमाई पर चोरों का हमला

पुलिस ने जांच के दौरान जो टूटे हुए कैमरे और फुटेज प्राप्त किए अब उन्हें विशेषज्ञों की मदद से जोड़ लिया गया है। इसमें उन्होंने ये दो देख लिया है कि दो लोग चोरी करने के लिए आए हैं। लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही उनकी खोज भी जारी है। उम्मीद है कि बहुत जल्द पुलिस के प्रयास से डकैत पुलिस की हिरासत में होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ