हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लड़कियों से ऐसा बर्ताव…', युजवेंद्र चहल संग वायरल AI पोस्टर पर Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट का फूटा गुस्सा

Yuzvendra Chahal and Bigg Boss Contestant Viral Poster: सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट का AI पोस्टर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ वायरल हो रहा है. अब इस पर ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट ने रिएक्ट करते हुए ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट ने युजवेंद्र चहल संग वायरल पोस्टर पर किया रिएक्ट

Yuzvendra Chahal and Bigg Boss Contestant Viral Poster: सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्स के AI पोस्टर्स वायरल होते रहते हैं. अब एक और मामला सामने आया है. ‘बिग बॉस 13’ फेम कंटेस्टेंट का एक AI पोस्टर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ वायरल हो रहा है. जहां इस पोस्टर को देखकर युजवेंद्र चहल ने मजाकिया रिएक्शन दिया था, वहीं अब ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट ने इस पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है. सोशल मीडिया पर उनका ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.

AI पोस्टर हुआ वायरल

दरअसल ‘बिग बॉस 13’ फेम शेफाली बग्गा को हाल ही में युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट किया गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल का नाम शेफाली बग्गा से जुड़ने लगा. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक AI पोस्टर भी वायरल होने लगा जिसमें युजवेंद्र चहल के साथ क्रिकेटर की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा, आरजे महवश और शेफाली बग्गा नजर आ रहे हैं. ये पोस्टर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस-किसको प्यार करूं’ का है जिसे एडिट करके युजवेंद्र, धनश्री, महवश और शेफाली की फोटो लगाई है.

यह भी पढ़ें: ‘हम डरते थे…’, नीलम कोठारी ने सालों बाद गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, जानिए लिंकअप पर क्या कहा?

विज्ञापन

क्या बोलीं ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट?

शेफाली बग्गा ने अपनी इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए ट्रोलर्स को खूब लताड़ा है. शेफाली ने लिखा, ‘ये बेहद घिनौना है! जिस तरह से ये ट्रोलर्स लड़कियों के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं, वो बेहद शर्मनाक है. अपनी जिंदगी जियो! हमारी हर बात पर तुरंत रिएक्ट करने वाली सोच का ये एक साफ उदाहरण है.’ वहीं इससे पहले युजवेंद्र चहल ने भी इस पर मजाकिया रिएक्शन दिया था. युजवेंद्र ने पोस्टर जारी करने वाले मीम पेज के कमेंट सेक्शन में लिखा था, ‘2-3 रह गए एडमिन, अगली बार बेहतर रिसर्च करना.’

यह भी पढ़ें: Valentine Week में OTT पर देखें 2 घंटे 17 मिनट की रोमांटिक फिल्म, जिसमें एक बीमारी ने पत्नी को पति से किया दूर!

विज्ञापन

कैसे शुरू हुईं अफवाह?

वहीं बता दें युजवेंद्र चहल के धनश्री वर्मा से तलाक के बाद आरजे महवश के साथ भी नाम जुड़ा था. दोनों को कईं इवेंट्स पर साथ भी देखा गया था, वहीं अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. अब युजवेंद्र चहल का नाम शेफाली बग्गा के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से साथ में बाहर निकलते देखा गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये अफवाहें शुरू हो गईं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola