Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में रजत दलाल (Rajat Dalal) ट्रॉफी के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। रजत को फैंस का इतना सपोर्ट है कि बिग बॉस का लाडला भी अगर हार जाए, तो हैरानी नहीं होगी। रजत इस शो में बेहद स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी दिखाते हुए नजर आए हैं। भले ही पहले वो जनता को बेहद बदतमीज लगते थे, लेकिन अब रजत ने खुद पर काफी काम किया है और अब वो थोड़े सेंसिटिव लग रहे हैं। फिर भी फिनाले से पहले उनसे एक ऐसी भूल हो गई है, जो उन पर भारी पड़ सकती है।
रजत दलाल ने सभी कंटेस्टेंट्स को दिया खास ज्ञान
फिनाले वीक में रजत दलाल का दोगलापन पूरे देश के सामने आ गया है। हाल ही में जब शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का एविक्शन हुआ है और इस दौरान घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया था। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चुम दरांग (Chum Darang) के तो आंसू ही थमने का नाम नहीं ले रहे थे। करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) भी इस दौरान काफी भावुक थे। इसी बीच रजत दलाल घर में वो ज्ञान देते हुए नजर आए जिस पर वो खुद अमल नहीं करते।
शिल्पा के जाने के बाद दिखा रजत का दोगलापन
रजत दलाल ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को एक रूल सुनाया जिसे वो खुद फॉलो करना भूल गए और रजत का दोगलापन पूरे हिंदुस्तान के सामने आ गया। दरअसल, शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद रजत, ईशा सिंह (Eisha Singh), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और विवियन के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। उन्हें ये कहते हुए सुना गया कि सभी को इतनी इंसानियत तो रखनी चाहिए कि अगर कोई घर से जाता है तो उस वक्त हंसे न और उसका मजाक न बनाएं। रजत की ये बातें सुनकर करण भड़क उठे थे और उन्होंने रजत से सवाल किया था कि वो ये किसके लिए कह रहे हैं? हालांकि, रजत ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सभी समझ गए थे कि रजत ने ये ताना करण को ही दिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की जर्नी में कितने बदले Rajat Dalal? इन 3 बातों में दिखा जमीन-आसमान का फर्क
अपनी ही बात से पलटे रजत
जब एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) का एविक्शन हुआ था तो करण बेहद खुश थे। हालांकि, रजत ने बात हो सही कही, लेकिन वो भी कोई दूध के धुले नहीं हैं। रजत का दोगलापन तब सामने आया था जब चाहत पांडे (Chahat Pandey) बिग बॉस के घर से बाहर हुई थीं। चाहत के बेघर होने के बाद भी रजत उनका मजाक उड़ाते हुए नजर आए थे। जब चाहत ने सभी को कहा था कि अच्छे से खेलना तो रजत ने उनका मजाक बनाते हुए कहा था कि बोल भी कौन रहा है? उस वक्त रजत बेहद खुश दिख रहे थे।
संबंधित खबरें
बिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
42 mins agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
4 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
6 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
16 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines