Bigg Boss के गेम प्लान को एक्स कंटेस्टेंट ने किया एक्सपोज, Chum पर उठे सवालों का दिया जवाब!

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले एक्स कंटेस्टेंट ने बिग बॉस की पोल खोलकर रख दी है। चुम दरांग पर उठे सवालों का उन्होंने जवाब दिया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब कुछ ही दिन दूर है। इसी हफ्ते के आखिर में पता चल जाएगा कि इस सीजन का विजेता आखिर कौन बना है। शो में फिलहाल टॉप 7 कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। इसी बीच शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी चल रही है, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स के गेम प्लान को एक्सपोज किया जा रहा है। हालांकि एक्सपोज तो अब बिग बॉस को भी कर दिया गया है, एक एक्स कंटेस्टेंट की तरफ से। जी हैं, बिग बॉस 10 का हिस्सा रहे कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने चुम दरांग की दोस्ती पर उठे सवालों का ना ही सिर्फ जवाब दिया बल्कि उनके फेक नरेटिव बनाने की कोशिश का भी खुलासा कर दिया है।

चुम दरांग के रिश्ते पर उठे सवाल

बिग बॉस के घर में चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुम दरांग को कहा गया कि वो यहां तक सिर्फ करणवीर की वजह से पहुंची हैं। करणवीर नहीं होते तो चुम आज यहां फिनाले वीक में नहीं बैठी होतीं। हालांकि मीडिया के इस आरोप पर चुम ने अच्छे से अपनी राय रखी। चुम ने कहा कि मेरे घर की जर्नी के दौरान कई अच्छे रिश्ते बने हैं और मैं आज यहां तक हूं तो ये बड़ी बात है। चुम की मानें तो करणवीर हों या शिल्पा या फिर कोई और कंटेस्टेंट, हर किसी ने ही चुम को उनकी जर्नी के दौरान मदद की है। उनका हर किसी के साथ कोई ना कोई रिश्ता रहा ही है।

मनु पंजाबी ने बिग बॉस पर उठाए सवाल

अब अपने यूट्यूब चैनल पर मनु पंजाबी ने बिग बॉस के गेम प्लान को एक्सपोज करने की कोशिश की है। मनु ने कहा कि चुम यहां तक करणवीर की वजह से पहुंची है, ऐसा कहा जा रहा है। तो बिग बॉस आप कराते 15 हफ्तों में 30 टास्क, आपको चुम दरांग की पॉपुलेरिटी का अंदाजा हो जाता है। उन्हें कितना पसंद किया जा रहा है, आपको पता चल जाता।

मनु ने बिग बॉस पर किया वार!

मनु ने कहा कि अगर आपको चुम और करणवीर की दोस्ती नहीं चाहिए थी तो दिग्विजय को बाहर नहीं निकालना चाहिए था। आप खुले तौर पर ये बोलिए कि जिनके रिश्ते आपको बेचने हैं, आप उन्हें दिखाना चाह रहे हो। मनु ने कहा कि बिग बॉस ये तो आप ही को तय करना है ना कि आपको अगला शो किनके साथ करना है तो आप खुलकर उस चीज को करिए। आप हम लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो। हम आज की ऑडियंस हैं, हमें सबकुछ समझ में आता है। हम सब समझ जाते हैं कि आप किस तरह से हमें टोपी पहना रहे हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ